​🚨 ENG vs IND: गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स की जिद ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबानी, आखिर संजू सैमसन के साथ कब तक होगा ये घिनौना मजाक!

 


भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है! सीरीज का चौथा मुकाबला (4th Match) होने में अब कुछ ही वक्त बचा है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट के गलियारों में दो नामों को लेकर चर्चाएं सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं—पहले हैं टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और दूसरे हैं भारत के उभरते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी!

आज 9 जुलाई 2026 को टीम मैनेजमेंट और फैंस के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन में इन दोनों खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है या रणनीति कुछ और होगी?

 📉 गंभीर की अगुवाई में टेस्ट-वनडे बर्बाद, अब टी20 का भी कबाड़ा!

संजू और वैभव की इस चर्चा के बीच फैंस का गुस्सा टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स पर फूट पड़ा है। सच तो यह है कि कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में एकदम पिद्दी टीम बन चुकी थी। उसके बाद वनडे फॉर्मेट से जैसे ही रोहित शर्मा की कप्तानी हटी, वहाँ भी टीम इंडिया पूरी तरह खत्म हो गई।

बचा-कुचा हम लोग सिर्फ टी20 फॉर्मेट में 'अनबीटेबल टीम' थे, जहां सूर्य कुमार यादव (सूर्य दादा) की कप्तानी में टीम इंडिया आज तक एक भी मैच नहीं हार रही थी। लेकिन जब से सूर्य दादा को हटाकर 'सरपंच जी' को कप्तान बनाया गया है, तब से टीम इंडिया का बंटाधार हो गया है। पिछले 5 मैचों में से हम लोग 4 मैच बुरी तरह हार चुके हैं, जबकि सिर्फ 1 मैच बिना किसी रिजल्ट के पानी (बारिश) की वजह से रद्द हुआ था। इसी फ्लॉप रणनीति के कारण हम आयरलैंड से भी सीरीज हारकर आए और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवाने की कगार पर हैं।

❌ दो मैचों में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, फिर संजू सैमसन के साथ ये सौतेला व्यवहार क्यों?

सीरीज के पहले मैच के बाद संजू सैमसन को बिना किसी वजह के टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद दूसरे और तीसरे टी20 में संजू को मौका न देकर 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराया गया।

फैंस का गुस्सा इस बात पर है कि 'वंडर बॉय' कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट का दबाव झेल नहीं पा रहे हैं और पिछले दोनों मैचों में सिर्फ 10-12 रन बनाकर बेहद सस्ते में आउट हो गए। जब टीम की कंडीशन इतनी खराब है, तो फ्लॉप चल रहे खिलाड़ी को और मौके क्यों दिए जा रहे हैं? क्या अब चौथे और पांचवें मैच के लिए वैभव को हटाकर संजू सैमसन को वापस लाने का सही वक्त नहीं आ गया है? सिलेक्टर्स ने संजू के साथ जो पिछले दो मैचों में गलत किया है, उसे सुधारने का आज आखिरी मौका है।

🎯  क्या संजू को मौका देकर साख बचाएगा मैनेजमेंट?

 सिलेक्शन हमेशा फॉर्म और देश की जरूरत के हिसाब से होना चाहिए, न कि अपनी निजी पसंद-नापसंद पर। जैसे माही भाई हमेशा अनुभवी और मैच-विनर खिलाड़ियों को बैक करते थे, आज गंभीर और मैनेजमेंट को भी अपनी जिद छोड़कर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाना होगा। अगर आज चौथे मैच में भी संजू को मौका नहीं मिला, तो फैंस इस हार को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

💬 आपकी क्या राय है? क्या सूर्य दादा को कप्तानी से हटाना और सरपंच जी को कप्तान बनाना सबसे बड़ी भूल थी? क्या आज चौथे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को हटाकर संजू सैमसन को मौका मिलना चाहिए? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी भड़ास जरूर निकालें और इस कड़क आर्टिकल को तुरंत शेयर मारें!

            ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर