WTC Scam या गलतफहमी 2025-27 Top Teams Ranking का पूरा सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों WTC 2025-27 Cycle को लेकर एक बात काफी तेजी से कही जा रही है WTC का पूरा सिस्टम ही स्कैम है। वजह बताई जा रही है कि कुछ टीमें 10-11 मैच खेल चुकी हैं, जबकि South Africa जैसी टीम सिर्फ 4 मैच खेलकर भी Top-2 में बनी हुई है। वहीं India ने ज्यादा मैच खेलने के बावजूद नीचे की position हासिल की है। इसके बाद कुछ लोग इसे India को फंसाने वाला सिस्टम तक बता रहे हैं। लेकिन भाई, यहां थोड़ा रुककर पूरा सिस्टम समझना जरूरी है। क्योंकि अगर सिर्फ पॉइंट्स की संख्या देखकर फैसला करेंगे, तो WTC की ranking आपको सच में अजीब लगेगी। लेकिन WTC में ranking सिर्फ कुल Points से तय नहीं होती, बल्कि PCT यानी Points Percentage से तय होती है। और यही वह चीज है जिसे सोशल मीडिया की कई छोटी-छोटी Reels में ठीक से समझाया नहीं जाता। WTC को Scam बोलने से पहले ये समझिए सबसे पहले एक बात साफ कर लेते हैं WTC में हर टीम बराबर संख्या में Test मैच नहीं खेलती। अलग-अलग देशों के बीच अलग-अलग संख्या की Test series होती हैं। किसी टीम की series में 2 मैच हो सकते हैं, किसी में 3 या 4, जबकि किसी टीम को पूरे cycle में काफी ज...