Jasprit Bumrah Biography in Hindi फटे जूतों से की बॉलिंग आज 70 करोड़ की नेटवर्थ और दुनिया का सबसे खतरनाक यॉर्कर किंग बनने का यह शानदार सफर
क्रिकेट की दुनिया में एक कहावत बड़ी मशहूर है बल्लेबाज कितना भी बड़ा धुरंधर हो, जब सामने जसप्रीत बुमराह खड़ा हो ना तो विकेट बचने की उम्मीद आधी हो जाती है। आज हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के उस मैच विनर की जिसे देखकर बड़े-बड़े ओपनर्स भी संभलकर खेलने में ही भलाई समझते हैं। हां वही अपना जस्सी लेकिन भाई, आज जो बुमराह करोड़ों की गाड़ी में घूमता है, कभी उसकी जिंदगी में ऐसा भी वक्त था जब हालात बहुत ज्यादा मुश्किल थे। चलो चाय की चुस्की लो और सुनो बुमराह की असली और प्रेरणादायक कहानी। 6 दिसंबर 1993 जब दुनिया में आया 'यॉर्कर का उस्ताद कहानी की शुरुआत होती है 6 दिसंबर 1993 से। इसी पावन दिन गुजरात के अहमदाबाद में एक संस्कारी और हंसते-खेलते सिख परिवार में जसप्रीत सिंह बुमराह का जन्म हुआ। घर में बच्चे की किलकारी गूंजी तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। उनके पिता जसवीर सिंह और मां दलजीत बुमराह ने अपने लाडले का बड़े लाड-प्यार से स्वागत किया। बचपन में जस्सी बाकी बच्चों की तरह ही शरारती और हंसमुख थे। सब कुछ बहुत शानदार चल रहा था, लेकिन किस्मत कब पलटी मार जाए कोई नहीं जानता। बचपन का वो बड़ा झट...