ICC ODI Ranking अभी-अभी ICC रैंकिंग में मची भयंकर खलबली शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज डेरिल मिचेल को बुरी तरह पछाड़ा
क्रिकेट फैंस अभी सुबह की रैंकिंग देख ही रहे थे कि दोपहर होते-होते ICC की नई लिस्ट ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया! जी हां, बुधवार को जारी हुई ताजा ODI रैंकिंग में एक ऐसा जबरदस्त उलटफेर हुआ है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। सुबह तक जिस कुर्सी पर न्यूजीलैंड का धाकड़ बल्लेबाज राज कर रहा था, उसे हटाकर अब टीम इंडिया के 'प्रिंस' ने अपना कब्जा जमा लिया है। ICC के इस अचानक आए अपडेट के बाद भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) फिर से दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़ते हुए बादशाहत छीन ली है। अगर आप भी Latest ICC ODI Ranking की पूरी डिटेल देखना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में इस समय कौन कहाँ खड़ा है। ICC ODI Batsman Ranking: शुभमन गिल नंबर-1 पर, टॉप-4 में 3 भारतीय बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो शुभमन गिल अब 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर आ चुके हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को तगड़ा झटका लगा है और वह 794 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में सबसे अच्छी ब...