IND vs SL 2nd Test Day 3 प्रसिद्ध-सुथार का ऐसा चक्रव्यूह तीसरे दिन ही कोलंबो में लंका का काम तमाम
भाई सच बताऊँ तो कोलंबो के ऐतिहासिक SSC मैदान पर तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा तांडव मचाया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों की रूह कांप गई! दूसरे दिन जब भारत ने 503 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करके लंका के 8 रन पर 2 विकेट चटका दिए थे, तभी लग गया था कि तीसरे दिन लंकापति की लुटिया डूबने वाली है। हुआ भी बिल्कुल वही! प्रसिद्ध कृष्णा की सनसनाती गेंदों और मानव सुथार की घूमती फिरकी के आगे तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका 83.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन ही बना सका और अभी भी भारत के स्कोर से 238 रन पीछे रहकर हार की कगार पर खड़ा है। तीसरे दिन की शुरुआत में क्रीज पर टिके कामिल मिशारा (19 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराकर पहला करारा झटका दिया। इसके बाद पसुन सूरियाबंदरा और कामिंडु मेंडिस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने मेंडिस (32 रन) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाकर इस 87 रनों की साझेदारी की धज्जियां उड़ा दीं। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी टीम को मझधार में छोड़कर महज 8 रन बनाकर युवा स्पिनर मानव सुथार का शिकार बन बैठे। एक तरफ से ...