IND vs SL Warm Up Match Day 2 देवदत्त पडिक्कल का धमाकेदार शतक जायसवाल और पंत फ्लॉप दूसरे दिन भारत ने बनाए 320/6
कोलंबो नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम का 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से देवदत्त पडिक्कल के नाम रहा। पहले दिन श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट्स इलेवन (SL XI) ने 363/8 पर अपनी पहली पारी डिक्लेयर कर दी थी। इसके जवाब में दूसरे दिन अपनी पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 87 ओवर में 6 विकेट खोकर 320 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी श्रीलंका के स्कोर से 43 रन पीछे है। पडिक्कल का गरजा बल्ला, ठोक दिया नाबाद 134 रन! दूसरे दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे देवदत्त पडिक्कल। जब टीम को एक बड़ी पारी की जरूरत थी, तब पडिक्कल ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने महज 156 गेंदों में 17 चौकों की मदद से शानदार 134 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी ने साबित कर दिया कि वो आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पडिक्कल के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी 117 गेंदों में 63 रनों की बेहद समझदारी भरी पारी खेली और बाद में रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं निचले क्रम में मानव सुतार ने 41 रन और सारांश जैन ने 22 रन बनाकर टीम को 30...