Rohit Sharma World Cup Story जब कमरे में अकेले रोए थे हिटमैन जानें वो दर्दनाक रात
वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपनी कप्तानी में तिरंगा लहराने वाले रोहित शर्मा को देखकर आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी 'हिटमैन' की ज़िंदगी में एक ऐसी काली रात भी आई थी, जब उनका दिल बुरी तरह टूट गया था और वे बंद कमरे में फूट-फूटकर रोए थे? 2011 का वो ज़ख्म जिसने तोड़ दिया था सपना बात साल 2011 की है, जब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना था। हर युवा खिलाड़ी की तरह 23 साल के रोहित शर्मा का भी सपना था कि वे अपने देश के लिए वर्ल्ड कप खेलें। लेकिन जब बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, तो उसमें से रोहित शर्मा का नाम गायब था। पीयूष चावला को टीम में जगह मिली थी, लेकिन रोहित बाहर थे। होटल का कमरा और सन्नाटा चयन न होने की खबर मिलते ही रोहित शर्मा पूरी तरह टूट गए थे। करीबी बताते हैं कि उस रात रोहित अपने होटल के कमरे में अकेले बंद रहे और बच्चों की तरह रोते रहे। जिस ट्रॉफी को उठाने का सपना देखा था, उसे टीवी पर देखने का दर्द उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी टीम मे...