IND vs ENG: 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से हुआ सर्वनाश! गंभीर-सिलेक्टर्स की 'राजनीति' से हारे दूसरी सीरीज, वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन बाहर तो फ्लॉप प्लेयर्स पर क्यों मेहरबानी?



भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय गहरे सदमे और गुस्से में हैं। हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में जिस 'डोमिनेंस' का ख्वाब दिखाया गया था, उसकी धज्जी उड़ चुकी है। टेस्ट हो, वनडे हो या टी20—टीम इंडिया का प्रदर्शन इस समय किसी पिद्दी टीम जैसा नजर आने लगा है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड (IND vs ENG) पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 3-0 से सीरीज हारकर अपना सर्वनाश करवा चुका है। एक मैच बारिश की भेंट क्या चढ़ा, बचे हुए मैचों में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को बच्चों की तरह धो दिया। अब 11 तारीख का मैच सिर्फ एक बेमतलब का खेल बनकर रह गया है।

सिलेक्टर्स की 'राजनीति': वर्ल्ड कप जिताने वाले संजू सैमसन से कैसी दुश्मनी?

फैंस का खून इस बात पर खौल रहा है कि आखिर संजू सैमसन ने मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स का क्या बिगाड़ा है? संजू सैमसन कोई साधारण खिलाड़ी नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप विनर हैं। आज टीम इंडिया की जर्सी पर जो तीसरा स्टार चमक रहा है, वो संजू सैमसन के एकतरफा दम और बदौलत ही आया है।

ऐसे वर्ल्ड कप हीरो को लगातार बेंच पर सड़ाया जा रहा है और उनकी जगह प्लेइंग-11 में 15-16 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा रहा है। माना कि वैभव युवा हैं और अभी उन्होंने डेब्यू किया है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट कोई 'ट्रेनिंग ग्राउंड' नहीं है। वैभव लगातार तीन मैचों से पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भी वो महज 15 रन बनाकर चलते बने। जब आपके पास जर्सी पर तीसरा स्टार लगवाने वाला मैच-विनर मौजूद है, तो सिलेक्टर्स की इस घटिया राजनीति और अंधाधुंध फैसलों के कारण टीम का बेड़ा गर्क क्यों किया जा रहा है?

'सरपंच' श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज हार!

फैंस जिसे अपनी टीम का तारणहार मान रहे थे, उस 'सरपंच जी' यानी श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी टीम की किस्मत नहीं बदली। हालांकि अय्यर ने खुद 49 गेंदों में 80 रनों की जुझारू और कप्तानी पारी खेली, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम की रणनीति पूरी तरह फ्लॉप रही। इस खराब टीम सिलेक्शन और मैनेजमेंट की राजनीति की वजह से आज हम लोग लगातार दूसरी सीरीज (एक आयरलैंड से और अब एक इंग्लैंड से) हार चुके हैं। पहले आयरलैंड ने औकात दिखाई और अब इंग्लैंड ने अपनी सरजमीं पर भारत को रौंद कर रख दिया।

गौतम गंभीर का  फ्लॉप शो!

जब से गौतम गंभीर ने कोच का पद संभाला है, भारतीय क्रिकेट का ग्राफ नीचे ही गिरता जा रहा है। गंभीर की आक्रामक रणनीति सिर्फ बयानों तक सीमित रह गई है। ग्राउंड पर आलम यह है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों (फिल साल्ट 59* और हैरी ब्रूक 79*) ने भारतीय गेंदबाजों को क्लब क्लास का बना दिया और महज 13.5 ओवर में 159 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। 158 रन का स्कोर बचाने उतरी गंभीर की 'रणनीति' पूरी तरह बेअसर दिखी।

अगर यही हाल रहा, तो वो दिन दूर नहीं जब टीम इंडिया का नाम दुनिया की सबसे कमजोर टीमों में गिना जाने लगेगा। अब देखना यह है कि 11 तारीख को होने वाले आखिरी मैच में भी मैनेजमेंट अपनी जिद और राजनीति पर अड़ा रहता है या संजू सैमसन को मौका देकर फैंस के गुस्से को शांत करने की कोशिश करता है।

आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!

          ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर