Kapil Dev Biography in Hindi: जब भरे कैंप में हुआ था इस महान कप्तान का अपमान... जानिए 1983 वर्ल्ड कप का वो रहस्य जिसका कोई वीडियो सबूत नहीं है!
क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जब भी देशभक्ति और जज्बे का नाम आता है, तो जुबान पर सबसे पहला नाम Kapil Dev का ही आता है। आज भले ही भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया पर राज करती है, लेकिन इस सुनहरे दौर की शुरुआत 1983 में इसी एक इंसान ने की थी। जब दुनिया भारतीय टीम को बेहद कमजोर समझकर उसका मज़ाक उड़ाती थी, तब 24 साल के इस युवा कप्तान ने अंग्रेजों को उन्हीं के घर लॉर्ड्स में धर दबोचा और क्रिकेट का पूरा इतिहास ही बदल दिया। आइए जानते हैं Kapil Dev Stats, Records, Net Worth और उनके जीवन की वो अनसुनी कहानी, जिसने पूरे हिंदुस्तान को एक नई पहचान दी।
1. जन्म और शुरुआती जीवन (Birth, Family & Early Life)
Kapil Dev Date of Birth: 6 जनवरी 1959, चंडीगढ़।
पारिवारिक पृष्ठभूमि (Family Condition): कपिल देव का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता रामलाल निकंज एक लकड़ी के व्यापारी थे और मां राजकुमारी लाजवंती थीं।
बचपन का संघर्ष: बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के काले दौर में उनका परिवार पाकिस्तान से सब कुछ छोड़कर, बेहद कठिन परिस्थितियों में जान बचाकर भारत आया था। घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी। चंडीगढ़ की गलियों में धूल-मिट्टी के बीच जब नन्हा कपिल क्रिकेट खेलता था, तो कई बार उनके पास ढंग के जूते तक नहीं होते थे। लेकिन उनकी आंखों में जो सपना था, उसे गरीबी की दीवार भी नहीं रोक सकी।
2. करियर की शुरुआत और वो कड़वा अपमान (Kapil Dev Cricket Career)
1970 के दशक में भारतीय क्रिकेट में सिर्फ स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला था। उस समय दुनिया मानती थी कि भारत के लोग कभी भी रफ्तार वाली तेज गेंदबाजी नहीं कर सकते।
First-Class Debut (1975): महज 16 साल की उम्र में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट चटकाए और सबको हैरान कर दिया।
भरे कैंप में हुआ अपमान: Kapil Dev International Debut (1978) से ठीक पहले जब वो एक बड़े क्रिकेट कैंप में गए, तो वहां के एक अधिकारी ने उनका मज़ाक उड़ाते हुए मुंह पर कहा था "तुम तेज गेंदबाज बनोगे? भारत में तेज गेंदबाज पैदा नहीं होते! और वैसे भी, हमारे पास तेज गेंदबाजों को खिलाने के लिए एक्स्ट्रा डाइट (खुराक) नहीं है, तुम चुपचाप स्पिन क्यों नहीं फेंकते?" इस अपमान ने कपिल के दिल में एक आग लगा दी। उन्होंने रफ्तार को ही अपना मजहब बनाया और पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में डेब्यू करके बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए।
3. '175 रन्स' का वो रहस्य और (Tunbridge Wells) के नेविल ग्राउंड पर खेली मैदान में घुसकर ऐतिहासिक फतह
Kapil Dev 175 Runs vs Zimbabwe (सबसे बड़ा रहस्य): 18 जून 1983 को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के सिर्फ 17 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। भारत वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर था। तब कप्तान कपिल देव मैदान पर उतरे। उन्होंने 138 गेंदों में 175 रनों की ऐसी आक्रामक और नाबाद पारी खेली कि गेंदबाजों के पसीने छूट गए। इस मैच का सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि उस दिन बीबीसी (BBC) के कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से इस ऐतिहासिक पारी का कोई भी वीडियो फुटेज आज दुनिया में मौजूद ही नहीं है!
लॉर्ड्स के मैदान में घुसकर अंग्रेजों को हराया (द अनटोल्ड कप्तानी स्टोरी): 25 जून 1983 को फाइनल में भारत ने सिर्फ 183 रन बनाए थे। सामने अजेय वेस्टइंडीज की टीम थी और लॉर्ड्स का मैदान अंग्रेजों का था, जो भारतीयों को हीन भावना से देखते थे। लेकिन कपिल देव की आक्रामक कप्तानी ने चमत्कार कर दिया। उन्होंने अपने गेंदबाजों में वो जोश भरा कि वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी बिखर गई। कपिल ने खुद पीछे की तरफ 20 गज दौड़ते हुए विवियन रिचर्ड्स का वो नामुमकिन सा कैच लपका, जिसने पूरे मैच का पासा पलट दिया। अंग्रेजों के सबसे बड़े गढ़, लॉर्ड्स के मैदान के अंदर घुसकर जब इस कप्तान ने भारत का पहला वर्ल्ड कप जीता और बालकनी में ट्रॉफी उठाई, तो अंग्रेजों का घमंड चूर-चूर हो गया और पूरा भारत गर्व से रो पड़ा था।
4. पसंदीदा चीजें और कुल संपत्ति (Kapil Dev Favorites & Net Worth)
Favorite Cricketer (फेवरेट प्लेयर): कपिल देव हमेशा से सुनील गावस्कर की बेहतरीन बल्लेबाजी और वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स के आक्रामक अंदाज के बहुत बड़े मुरीद रहे हैं।
Favorite Shot & Hobby: एक पैर हवा में उठाकर मारना, उनका वो मशहूर नटराज शॉट' आज भी क्रिकेट की किताबों में अमर है। संन्यास के बाद वे गोल्फ (Golf) के दीवाने हो गए और सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।
Favorite Food: खाने में उन्हें ठेठ पंजाबी अंदाज पसंद है आलू के पराठे, बटर चिकन और लस्सी ।
Kapil Dev Net Worth: आज के समय में कपिल देव की कुल संपत्ति लगभग 250 करोड़ रुपये है, जो वे अपने विभिन्न बिजनेस, रेस्टोरेंट्स और कमेंट्री के जरिए कमाते हैं।
5. कपिल देव के आंकड़े और बड़े रिकॉर्ड्स (Kapil Dev Stats & Records)
कपिल देव के जमाने में टी20 क्रिकेट नहीं खेला जाता था, लेकिन उनका खेलने का अंदाज आज के टी20 से भी ज्यादा आक्रामक था। उन्होंने टेस्ट और वनडे में जो मुकाम हासिल किया, वो आज भी एक मिसाल है
कपिल देव सर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में एक ऑलराउंडर के रूप में बेमिसाल इतिहास रचा है। उन्होंने भारत के लिए 131 टेस्ट मैच खेले, जिसमें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5,248 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 163 रन रहा। वहीं अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट चटकाए, जिसमें एक पारी में 83 रन देकर 9 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बात अगर वनडे (ODI) क्रिकेट की करें, तो कपिल देव ने 225 मैचों में 3,783 रन बनाए, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 175 रन रहा, जो उन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप में बनाया था। इसके साथ ही वनडे में उन्होंने कुल 253 विकेट भी अपने नाम किए, जिसमें 43 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर रहा।
Kapil Dev 434 Test Wickets: सर रिचर्ड हैडली का रिकॉर्ड तोड़कर कपिल देव उस समय दुनिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने थे।
अमर रिकॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 5000 से ज्यादा रन बनाने और 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले वे दुनिया के इकलौते ऑलराउंडर हैं।
विजडन इंडियन क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी: साल 2002 में सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ते हुए कपिल देव को सदी का सबसे महान भारतीय क्रिकेटर चुना गया।
6. भावुक संन्यास और विवाद (Kapil Dev Retirement)
1994 में जब कपिल देव ने क्रिकेट को अलविदा कहा, तो वो लम्हा हर भारतीय के लिए बेहद भावुक था। बढ़ती उम्र और गिरते फॉर्म के कारण उन पर संन्यास लेने का भारी दबाव था। उन्होंने भारी मन से मैदान को चूमा और विदा ली।
लेकिन सबसे दर्दनाक मोड़ साल 2000 में आया, जब उन पर मैच फिक्सिंग के झूठे आरोप लगे। एक लाइव टीवी इंटरव्यू में यह फौलादी कप्तान बच्चों की तरह फूट-फूटकर रो पड़ा था। उन्होंने रोते हुए कहा था "मैंने देश के लिए अपना खून-पसीना बहाया है, क्या मुझे यह दिन देखने के लिए वर्ल्ड कप जीता था?" उस दृश्य ने पूरे हिंदुस्तान का दिल छलनी कर दिया था। हालांकि, बाद में पूरी जांच हुई और कोर्ट ने उन्हें पूरी तरह बेदाग और बेकसूर घोषित किया।
Kapil Dev सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि वो जज्बा है जिसने हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सिखाया। एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हमें बाद में जीतना और दुनिया पर राज करना सिखाया, लेकिन कपिल देव वो पहले इंसान थे जिन्होंने पूरे हिंदुस्तान को सीना तानकर यह कहना सिखाया कि "हाँ, हम भारतीय भी विश्व विजेता बन सकते हैं।
कपिल देव जी की यह बायोग्राफी आप लोगों को कैसी लगी? अगर अच्छी लगी है, तो प्लीज कमेंट करें। अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।
ऐसे ही क्रिकेट स्पोर्ट न्यूज़ और बायोग्राफी के ताजा अपडेट के लिए क्रिक स्पोर्ट हिंदी से जुड़े रहें।
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
👍😱😓🤜🤛
ReplyDelete🇮🇳🫡
ReplyDelete