Varanasi Cricket Stadium Update बाबा विश्वनाथ की नगरी में आ रहा दुनिया का सबसे अनोखा स्टेडियम महादेव थीम पर बना यह क्रिकेट का नया मंदिर कब तक चालू होगा
अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं और बनारस की गलियों से प्यार करते हैं, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। वाराणसी के राजातालाब (गंजारी) में एक ऐसा चमत्कार आकार ले रहा है, जिसे देखकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की, जो सिर्फ चौके-छक्के मारने की जगह नहीं, बल्कि काशी की संस्कृति का एक ऐसा लिविंग थियेटर बनने जा रहा है जिसे देखकर हर सनावनी और क्रिकेट प्रेमी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
आइए बिल्कुल आसान शब्दों में समझते हैं कि इस स्टेडियम की इनसाइड स्टोरी क्या है और जमीनी हकीकत क्या है।
🔱 डिज़ाइन ऐसा कि आंखें फटी की फटी रह जाएं (शिव-थीम का जादू)
इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसका डिज़ाइन है। दुनिया में बड़े-से-बड़े स्टेडियम हैं—चाहे वो मेलबर्न हो या अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, लेकिन जो बात काशी के इस मैदान में है, वो कहीं नहीं है। इसका पूरा स्ट्रक्चर भगवान शिव को समर्पित है:
त्रिशूल वाली लाइटें: रात के मैच में जब यहां की फ्लड लाइट्स जलेंगी, तो वो आसमान में चमकते हुए भगवान शिव के त्रिशूल जैसी दिखेंगी।
डमरू जैसा मीडिया सेंटर: जहां बैठकर पत्रकार मैच की रिपोर्टिंग करेंगे, उस मुख्य पवेलियन की शेप साक्षात डमरू जैसी बनाई जा रही है।
गंगा घाट जैसी सीढ़ियां: दर्शकों के बैठने का जो सिटिंग अरेंजमेंट है, उसका बेस बनारस के ऐतिहासिक घाटों की तरह सीढ़ीदार (Ghat Steps) रखा गया है।
अर्धचंद्र छत और बेलपत्र की दीवारें: स्टेडियम की छत भगवान शिव के माथे पर सजे आधे चांद जैसी होगी और बाहरी हिस्से पर बेलपत्र के आकार की धातु की शीटें लगाई जा रही हैं।
इसे कहते हैं आधुनिकता और अध्यात्म का असली संगम!
अभी तक क्या हुआ क्या है ग्राउंड रिपोर्ट
कई लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहे हैं कि काम रुका हुआ है, लेकिन सच यह है कि काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
ज़मीन का काम पूरा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई लगभग 30 एकड़ ज़मीन पर बुनियादी ढांचा पूरी तरह तैयार हो चुका है।
पिच और आउटफील्ड: मुख्य मैदान पर एक-दो नहीं, बल्कि 9 इंटरनेशनल लेवल की पिचें तैयार की जा रही हैं, जिसमें लाल और काली मिट्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा ताकि स्पिनर्स और फास्ट बॉलर्स दोनों को मदद मिले।
दिग्गज कंपनी के हाथ में कमान: देश की सबसे भरोसेमंद कंस्ट्रक्शन कंपनी L&T (Larsen & Toubro) दिन-रात इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटी है। इसके साथ ही 100 युवा क्रिकेटरों के रहने के लिए एक वर्ल्ड-क्लास हॉस्टल और अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी का ढांचा भी आकार ले चुका है।
तो भाई पहली गेंद कब फेंकी जाएगी? (Opening Date)
अब आते हैं सबसे बड़े सवाल आखिर मैच कब देखने को मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2023 में इसका शिलान्यास किया था। करीब ₹450 करोड़ के भारी-भावकम बजट से बन रहे इस स्टेडियम की क्षमता शुरुआत में 30,000 दर्शकों की होगी।
ताज़ा अपडेट्स और काम की रफ़्तार को देखते हुए, कंक्रीट और स्ट्रक्चर का मुख्य काम तेजी से आगे बढ़ चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 के अंत तक या IPL 2027 से ठीक पहले यह स्टेडियम पूरी तरह सज-धज कर इंटरनेशनल मैचों और आईपीएल के महामुकाबलों के लिए तैयार हो जाएगा।
आखिरी बात: क्यों यह स्टेडियम यूपी की किस्मत बदल देगा
कानपुर के ग्रीन पार्क और लखनऊ के एकाना स्टेडियम के बाद यह पूर्वांचल का पहला ऐसा स्टेडियम होगा जो सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मानकों को टक्कर देगा। इसके चालू होते ही बनारस में न सिर्फ टूरिज्म बढ़ेगा, बल्कि होटल इंडस्ट्री, लोकल वेंडर्स और पूर्वांचल के युवा क्रिकेटरों की किस्मत के ताले खुल जाएंगे।
तो बनारस वालों, दिल थाम कर बैठिए बहुत जल्द गंजारी के इस मैदान पर जब पहला इंटरनेशनल मैच होगा तो पूरा स्टेडियम एक सुर में चिल्लाएगा हर हर महादेव आपकी क्या राय है प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें
...लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment