Sarfaraz Khan Biography in Hindi: 439 रनों का रिकॉर्ड पिता का त्याग और टीम इंडिया तक के संघर्ष की कहानी


जब भी भारतीय क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की जिद, उसके परिवार की तपस्या और कभी हार न मानने वाले जज्बे की बात होगी, तो मुंबई के सरफराज खान का नाम सबसे पहले जेहन में आएगा। सालों तक घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद जब इस लड़के को पहली बार भारत की टेस्ट कैप मिली थी, तो सरफराज ही नहीं, उनके पिता और देश का हर क्रिकेट प्रेमी खुशी से रो पड़ा था। आइए जानते हैं सरफराज के बचपन से लेकर उनके परिवार, लव लाइफ, कमाई और पूरे करियर की एक-एक बात।

सरफराज का परिवार और उनकी पर्सनल लाइफ

​सरफराज का जन्म 22 अक्टूबर 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका पूरा नाम सरफराज नौशाद खान है। सरफराज एक ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ नस-नस में क्रिकेट बसा हुआ है।

​अब्बू पिता नौशाद खान, जो खुद एक बेहतरीन क्रिकेट कोच रहे हैं और उन्होंने ही सरफराज की किस्मत संवारी है।

​अम्मी मां  तब्बुस्सुम खान, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में परिवार को संभाला।

​भाई सरफराज के दो छोटे भाई हैं मुशीर खान और मोईन खान। मुशीर खान भी एक बहुत ही बेहतरीन क्रिकेटर हैं और भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

​क्रिकेट से पहली मुलाकात और 'अब्बू' की वो सख्त तपस्या

​सरफराज को क्रिकेट अलग से सीखने की जरूरत नहीं पड़ी। उनके घर का माहौल ही ऐसा था कि खिलौनों की जगह उनके हाथों में बहुत छोटी उम्र में ही बल्ला आ गया था। जब सरफराज महज 4-5 साल के थे, तभी से उनके अब्बू नौशाद खान ने समझ लिया था कि इस लड़के में क्रिकेट का हुनर छुपा है।

इसके बाद शुरू हुई वो कड़ी परीक्षा। जब मुंबई के बाकी बच्चे सुबह आराम से सो रहे होते थे, तब छोटे से सरफराज अपने अब्बू के साथ सुबह 4 बजे ही मुंबई के आजाद मैदान में पहुंच जाते थे। उनके अब्बू ने तो घर के पास ही सीमेंट और एस्ट्रोटर्फ वाली प्रैक्टिस पिच बनवा दी थी ताकि बारिश के दिनों में भी सरफराज की ट्रेनिंग एक दिन के लिए भी न रुके। उनके पिता का बस एक ही सपना था—बेटे को देश के लिए खिलवाना।

सन 2009: जब पहली बार चमका 12 साल का सितारा


साल 2009 में महज 12 साल की उम्र में सरफराज ने वो कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरे मुंबई क्रिकेट में हलचल मचा दी। हैरिस शील्ड (Harris Shield) टूर्नामेंट के एक मैच में सरफराज ने 439 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस एक पारी से उन्होंने दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा और रातों-रात वे अखबारों की सुर्खियों में आ गए।

सन 2014 से 2016: अंडर-19 और आईपीएल की शुरुआती चकाचौंध

​सरफराज की मेहनत रंग ला रही थी। साल 2014 और फिर 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में सरफराज को भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला। दोनों ही वर्ल्ड कप में उन्होंने बल्ले से खूब रन बरसाए और 2016 वर्ल्ड कप में तो वे भारत के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक रहे।

​इसी बीच साल 2015 में सिर्फ 17 साल की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें आईपीएल में खरीदा। जब सरफराज ने मैदान पर ताबड़तोड़ रन बनाए, तो विराट कोहली ने डगआउट में उनके सामने झुककर उनका स्वागत किया था। वो नजारा आज भी फैंस को याद है।

सन 2018 से 2023 असफलता यूपी जाना और रणजी में रनों का तूफान

​हर खिलाड़ी के जीवन में एक कड़ा दौर आता है। आईपीएल में शुरुआती चमक के बाद फिटनेस और खराब फॉर्म की वजह से सरफराज को बाहर बैठना पड़ा। करियर में एक मोड़ ऐसा भी आया जब वे मुंबई क्रिकेट से नाराज होकर यूपी चले गए, जिसके चलते उन्हें नियम के मुताबिक 1 साल का कूलिंग-ऑफ पीरियड झेलना पड़ा और वे क्रिकेट से दूर रहे।

​लेकिन सरफराज ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दोबारा मुंबई वापसी की और साल 2019 से 2023 के बीच रणजी ट्रॉफी में ऐसा गदर मचाया कि हर मैच में उनके बल्ले से शतक निकलने लगे। उन्होंने लगातार तीन रणजी सीजनों में 80 से 100 से भी ज्यादा की औसत से रन बनाए। हर तरफ से आवाज उठने लगी कि सरफराज को टीम इंडिया में लो, लेकिन इंतजार लंबा होता गया।

सन 2024: वो भावुक पल जब मिली टेस्ट कैप


आखिरकार सालों की तपस्या और आंसुओं का जवाब फरवरी 2024 में मिला। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में सरफराज खान को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। जब उनके पिता नौशाद खान ने सरफराज की टेस्ट कैप को चूमा, तो मैदान पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। सरफराज ने भी निराश नहीं किया और अपने पहले ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार हाफ-सेंचुरियां ठोक दीं।

​टेस्ट करियर के आंकड़े

​सरफराज खान के अगर टेस्ट आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 6 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 37.10 की बेहतरीन औसत से कुल 371 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका सबसे बेस्ट स्कोर 150 रन रहा है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

​अगर वनडे (ODI) और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो सरफराज खान को अभी तक भारत की सीनियर टीम के लिए वनडे या टी20 में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने अपना सारा ध्यान फिलहाल लाल गेंद वाले क्रिकेट यानी टेस्ट पर ही जमा रखा है।

​आईपीएल करियर के आंकड़े

​आईपीएल में सरफराज खान की शुरुआत काफी छोटी उम्र में RCB के साथ हुई थी। इसके बाद वे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का भी हिस्सा रहे। आईपीएल में सरफराज ने कुल 58 मैच खेले हैं, जिनमें 44 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 137.38 के स्ट्राइक रेट से 746 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 2 हाफ-सेंचुरी हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर 67 रन रहा है।

कश्मीर की कली से दिल का रिश्ता और शादी


सरफराज की लव लाइफ किसी खूबसूरत कहानी से कम नहीं है। 6 अगस्त 2023 को उन्होंने कश्मीर के शोपियां जिले की रहने वाली रोमाना जहूर से निकाह किया।

​रोमाना असल में सरफराज की बहन की सहेली थीं और दिल्ली में अपनी पढ़ाई कर रही थीं। वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई, फिर धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों के घरवाले राजी हुए और कश्मीर में बहुत ही सादगी के साथ शादी हो गई। अब अक्टूबर 2024 में दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं।

​कुल संपत्ति और कमाई का जरिया

​आज सरफराज अपनी सालों की मेहनत के दम पर एक अच्छी और आरामदायक जिंदगी जी रहे हैं। अगर उनकी नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया बीसीसीआई से मिलने वाली टेस्ट मैच फीस, आईपीएल के कॉन्ट्रैक्ट्स, रणजी ट्रॉफी की फीस और कुछ ब्रांड्स के प्रचार से मिलने वाले पैसे हैं।

​सरफराज खान की यह कहानी हमें सिखाती है कि अगर आपके सपनों में दम है और आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते, तो देर से ही सही लेकिन सफलता जरूर मिलती है। अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए सरफराज ने जो मेहनत की है, वो आज के हर युवा के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल है। 

दोस्तों, आपको सरफराज खान की यह बायोग्राफी और उनके संघर्ष की कहानी कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं! अगर इस लड़के की मेहनत ने आपके दिल को छुआ हो, तो अपने क्रिकेट लवर दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में इसे शेयर करना बिल्कुल मत भूलिएगा। आपकी एक शेयरिंग किसी युवा खिलाड़ी के सपनों को नई उड़ान दे सकती है 



                           ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर