विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने बांग्लादेश को रौंदा

🏏 शेफाली के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में काटा गदर!

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करो या मरो वाले मुकाबले में भारतीय महिला ब्रिगेड ने वो कर दिखाया जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार का गुस्सा 'विमेंस इन ब्लू' ने बांग्लादेश पर इस कदर निकाला कि ओल्ड ट्रैफर्ड का मैदान भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। भारत ने बांग्लादेश को  5 विकेट से धूल चटाकर सेमीफाइनल की रेस को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है।

⚡ पहला तड़का: शेफाली वर्मा की 'खूंखार' हाफ सेंचुरी!

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के इरादे शुरू से ही साफ थे। स्मृति मंधाना (8 रन) के जल्दी आउट होने के बाद, शेफाली वर्मा ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया।

  शेफाली ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए महज 34 गेंदों में 53 रन  कूट डाले।

  अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़ा। इस आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पावरप्ले में 63/1 का स्कोर बनाया, जो विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है!

 🔮 दूसरा तड़का: राधा की फिरकी और श्री चरानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय स्पिन के चक्रव्यूह में ऐसी फंसी कि अंत तक उबर नहीं पाई।

 राधा यादव का कमबैक: फील्डिंग में दो कैच छूटने के बाद राधा ने गेंद से वो कसर पूरी की और 3/28 का कातिलाना स्पेल फेंककर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी।

 श्री चरानी का ऐतिहासिक कीर्तिमान: युवा स्पिनर श्री चरानी ने मैच में 2 विकेट झटके और इसी के साथ वह किसी एक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (12 विकेट ) लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने पूनम यादव (10 विकेट) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर इतिहास रच दिया है।

 📉 मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड

 बांग्लादेश विमेंस: 136/8 (20 ओवर) — जुआयरिया फिरदौस (33), निगार सुल्ताना (32) | राधा यादव: 3/28, श्री चरानी: 2/21

 भारत विमेंस: 139/5 (16.5 ओवर) — शेफाली वर्मा (53), जेमिमा रोड्रिग्स (26) | रितु मोनी: 2/29

आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!

       .... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 




Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर