किंग कोहली का महा-धमाका: गुजरात को धूल चटाकर आरसीबी बनी आईपीएल 2026 की चैंपियन!
इतिहास रच दिया! विराट कोहली के तूफान में उड़ा गुजरात, RCB लगातार दूसरी बार बना IPL चैंपियन
अहमदाबाद:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें अब 'चैंपियंस' कहा जाता है। 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टाटा आईपीएल 2026 के महामुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही RCB इतिहास की तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।
मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
गुजरात टाइटंस (GT): 155/8 (20 ओवर)
(वाशिंगटन सुंदर 50*, रशिख सलाम 3/27, भुवनेश्वर कुमार 2/25)*
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 161/5 (18 ओवर)
(विराट कोहली 75*, वेंकटेश अय्यर 32, राशिद खान 2/25)
परिणाम: RCB ने 5 विकेट और 12 गेंदें शेष रहते मैच जीता।
RCB के गेंदबाजों का शार्ट बॉल प्लान रहा सुपरहिट
टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शुरुआत से ही शार्ट गेंदों की रणनीति अपनाई, जिसने गुजरात के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। कप्तान शुभमन गिल (7) और साई सुदर्शन जल्दी पवेलियन लौट गए। राशिद और बाकी बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके। वो तो भला हो वाशिंगटन सुंदर का, जिन्होंने 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाकर गुजरात को 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी की तरफ से युवा गेंदबाज रशिख सलाम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट झटके।
किंग कोहली का 'एब्सोल्यूट सिनेमा' और सबसे तेज पचासा
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। वेंकटेश अय्यर (16 गेंदों में 32 रन) और विराट कोहली ने मिलकर सिर्फ 3.3 ओवर में टीम का पचासा पार करा दिया, जो किसी भी आईपीएल फाइनल का सबसे तेज टीम हाफ-सेंचुरी है।
हालांकि, बीच में राशिद खान ने दो गेंदों में रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या को आउट कर मैच में रोमांच ला दिया था, लेकिन दूसरे छोर पर 'चेस मास्टर' विराट कोहली अंगद की तरह पैर जमाए खड़े रहे। कोहली ने फाइनल में अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रनों की जादुई पारी खेली और 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का मारकर RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बना दिया।
रिकॉर्ड्स की झड़ी:
1 लगातार दो खिताब: एमएस धोनी की CSK (2010, 2011) और रोहित शर्मा की MI (2019, 2020) के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली RCB सिर्फ तीसरी टीम बनी।
2 विराट कोहली को उनकी शानदार मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
आरसीबी की जीत के बारे में आप क्या सोचते हैं? कृपया कमेंट करके अपनी राय जरूर दें।"
... लेखक: शानू धोनी सर का फैन बॉय...
RCB
ReplyDelete