शर्मनाक! आयरलैंड के शेरों ने किया टीम इंडिया का शिकार, क्रिकेट जगत में मचा हाहाकार
क्रिकेट के मैदान से एक ऐसी खबर आई है जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। खुद को विश्व क्रिकेट का सिकंदर समझने वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के 'जायंट किलर्स' ने पूरी तरह से घुटनों पर ला दिया है। यह सिर्फ एक हार नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों के अति-आत्मविश्वास पर एक करारा तमाचा है। आयरलैंड ने भारत को पूरे 34 रनों से मात देकर क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है।
नतीजा: आयरलैंड 34 रनों से जीता
गेंदबाजों की हुई कुटाई, आयरलैंड ने बोर्ड पर टांगे 182 रन!
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम अति-आत्मविश्वास में नजर आ रही थी, जिसका खामियाजा गेंदबाजों को भुगतना पड़ा। कप्तान लॉरकान टकर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 रन ठोके और निचले क्रम में गैरेथ डेलानी ने 49 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। हालांकि हर्षित राणा ने 3 विकेट जरूर झटके, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा इतने महंगे साबित हुए कि उन्होंने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए! वाशिंगटन सुंदर ने भी 1 ओवर में 19 रन खाए। नतीजा यह हुआ कि आयरलैंड ने 182 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।
क्रिकेट नामों से नहीं, मैदान पर प्रदर्शन से जीता जाता है। आज आयरलैंड के खिलाड़ियों ने दिखाया कि जज्बा क्या होता है।"
अभिषेक शर्मा की आंधी बेकार, ताश के पत्तों की तरह ढहा मिडिल ऑर्डर
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही। संजू सैमसन (5) और ईशान किशन (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर अभिषेक शर्मा ने अकेले मोर्चा संभाला और महज 20 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने।
अभिषेक के आउट होते ही भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। तिलक वर्मा (19), वाशिंगटन सुंदर (9) और अक्षर पटेल (15) पूरी तरह फ्लॉप रहे। शिवम दुबे ने 25 रन बनाए, लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं था। पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैथ्यू हॉलार्ड और हम्फ्रीज़ ने 3-3 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
फैंस का फूटा गुस्सा, कप्तान अय्यर पर उठ गे सवाल
इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है:
कप्तान श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो: जब टीम को कप्तानी पारी की जरूरत थी, तब अय्यर 3 रन बनाकर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए।
सीनियर खिलाड़ियों की सुस्ती: संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ी आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने टिक भी नहीं पाए।
अगर भारतीय टीम ने इस करारी शिकस्त से सबक नहीं लिया, तो अगले मैच में सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी। जाग जाओ टीम इंडिया!
आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
😱😱
ReplyDelete