15 साल के वैभव का ऐतिहासिक डेब्यू या संजू सैमसन के साथ सरेआम नाइंसाफी? राजनीति के जाल में फंसा भारत का 'वंडर किड', फ्लॉप शो के बाद सुलगी विवाद की चिंगारी!

 



 मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रैफर्ड): भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा पन्ना लिखा गया, जिसने तारीफों से ज्यादा विवादों का बवंडर खड़ा कर दिया है. बिहार के समस्तीपुर से आने वाले महज 15 साल और 99 दिन के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की कैप थमाकर मैदान पर उतारा गया. इसी के साथ उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना सबसे युवा डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

लेकिन इस ऐतिहासिक पल के पीछे जो कहानी है, उसने क्रिकेट पंडितों और फैंस को दो गुटों में बांट दिया है. इस महामुकाबले में जिस तरह एक बड़े और स्थापित खिलाड़ी संजू सैमसन को जबरन बेंच पर बैठाकर 15 साल के बच्चे को सीधे इंटरनेशनल मैच की भट्टी में झोंका गया, उसे फैंस अब 'क्रिकेट की गंदी राजनीति' और 'सस्ते हाइप का खेल' बता रहे हैं.

संजू सैमसन की बलि और टीम मैनेजमेंट का ड्रामा

टॉस के वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने जब मुस्कुराते हुए कहा कि "संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं"*, तो सोशल मीडिया पर मानो भूचाल आ गया. संजू सैमसन का फॉर्म भले ही पिछली कुछ पारियों में थोड़ा ढीला रहा हो, लेकिन इंग्लैंड जैसी खतरनाक पिचों पर उनके जैसे अनुभवी सीनियर खिलाड़ी को ड्रॉप करके एक बच्चे को टीम में लाना समझ से परे था.

क्रिकेट के गलियारों में सुगबुगाहट तेज है कि यह फैसला सिर्फ और सिर्फ आईपीएल के स्टारडम और सस्ते पीआर स्टंट के तहत लिया गया था. टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सीनियर खिलाड़ियों को दरकिनार कर इस तरह का एक्सपेरिमेंट करना टीम इंडिया को भारी पड़ गया.

तारीफ तो बनती है: जोफ्रा आर्चर को पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का!

विवाद एक तरफ, लेकिन इस 15 साल के बच्चे के हौसले की तारीफ तो करनी पड़ेगी. जब वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे, तो उनके सामने इंग्लैंड का सबसे खूंखार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर खड़ा था. किसी भी आम बल्लेबाज की टांगें कांप जाएं, लेकिन वैभव ने अपने नाम के मुताबिक बेखौफ अंदाज दिखाते हुए आर्चर की पहली ही गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया! इसके बाद उन्होंने एक और शानदार छक्का लगाया, जिससे यह साफ हो गया कि इस बच्चे के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है.

फ्लॉप शो में बदला डेब्यू: नहीं आया काम राजनीति का पैंतरा

जो शुरुआत किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसी लग रही थी, उसका अंत बेहद दर्दनाक रहा. जोश-जोश में होश खोने का नतीजा यह हुआ कि वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी को लंबी नहीं खींच सके. वह स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट मारने के चक्कर में पूरी तरह चमच्च खा गए और जोस बटलर ने उन्हें आसानी से स्टंप आउट कर दिया.

वैभव 10 गेंदों में सिर्फ 14 रन  बनाकर पवेलियन लौट गए. जिस खिलाड़ी को संजू सैमसन जैसे दिग्गज की जगह खिलाया गया था, उसका यह फ्लॉप शो भारतीय पारी की लय बिगाड़ गया. भले ही भारत ने अभिषेक शर्मा (43) और ईशान किशन (49) के दम पर 190 रनों का अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया. रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में 29 रन लुटाकर रही-सही कसर पूरी कर दी.

फैंस का फूटा गुस्सा: "बच्चे का करियर बर्बाद मत करो!"

मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर को जमकर लताड़ा जा रहा है. फैंस का कहना है कि सिर्फ रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने और हाइप बनाने के लिए 15 साल के बच्चे को सीधे इंटरनेशनल प्रेशर में डालना गलत था. उसे पहले घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए में थोड़ा और पकने देना चाहिए था.

वहीं संजू सैमसन के फैंस का रो-रोकर बुरा हाल है कि आखिर कब तक उनके पसंदीदा खिलाड़ी को इस तरह की अंदरूनी पॉलिटिक्स का शिकार बनाया जाता रहेगा! अब देखना यह है कि क्या तीसरे टी20 में संजू की वापसी होती है या फिर इस राजनीतिक ड्रामे का अगला पार्ट देखने को मिलेगा!

आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें! 

           ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

  1. 😱😡 Sanju Samsung ke sath nainsafi hua hai 😡

    ReplyDelete
  2. T20 winner player Ko nahin hatana chahie Sanju Samson sir please back😞🥹

    ReplyDelete

Post a Comment