अब संजू सैमसन की छुट्टी तय 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया ऐसा गदर इरफान पठान के बयान से आया भूचाल



भारतीय क्रिकेट में इस समय एक 15 साल के लड़के ने ऐसा तहलका मचाया है कि बड़े-बड़े दिग्गजों की कुर्सी खतरे में आ गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई T20 सीरीज में अपनी खूंखार बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की और वैभव को उनके शानदार खेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। लेकिन इस जीत के बाद असली चर्चा संजू सैमसन को लेकर शुरू हो गई है।

​इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर दिया बड़ा बयान

​वैभव सूर्यवंशी की इस घातक फॉर्म को देखकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने क्रिकेट गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। इरफान ने लिखा जिसकी भी जगह लेगा ये बच्चा, उसे वापस नहीं आने देगा आखिर यह वैभव सूर्यवंशी कितना स्पेशल है?" इरफान के इस बयान के बाद फैंस का मानना है कि उनका इशारा सीधे तौर पर संजू सैमसन की तरफ है।

​संजू सैमसन के करियर पर मंडराया सबसे बड़ा संकट?
​दरअसल, संजू सैमसन को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बतौर ओपनर आजमाया गया था, लेकिन वह वहां बुरी तरह फ्लॉप रहे। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा। दूसरी तरफ, मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने सिकंदर रजा जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ 102 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़कर यह साबित कर दिया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं।

​आगामी टी20 मैचों में दिखेगा वैभव का जलवा
​क्रिकेट पंडितों की मानें तो टीम इंडिया अब भविष्य की टी20 टीम तैयार कर रही है। 

आने वाले समय में होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग स्लॉट के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा और टीम से बाहर चल रहे संजू सैमसन के लिए अब वापसी की राहें बेहद मुश्किल नजर आ रही हैं।

​क्या कहना है फैंस का पर इस समय क्रिकेट फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। संजू के फैंस जहां उनकी एक और मौके की मांग कर रहे हैं, वहीं देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी वैभव सूर्यवंशी की इस आक्रामक बल्लेबाजी के मुरीद हो चुके हैं और उन्हें जल्द ही बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते देखना चाहते हैं।

आपकी क्या राय है वैभव का तूफान संजू का करियर खत्म प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें


                           ...लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 
                     

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर