ईशान और तिलक के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 90 रनों से जीता दूसरा T20I match
हरारे में खेले गए दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हर डिपार्टमेंट में धोकर रख दिया। पहले बैटिंग में ईशान और तिलक ने गेंदबाजों के धागे खोले, और फिर गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को संभलने का मौका ही नहीं दिया। इस 90 रनों की बड़ी जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
पहले ईशान चमके, फिर तिलक ने मचाई तबाही
टॉस हारकर पहले खेलने उतरी इंडिया की शुरुआत थोड़ी ठंडी रही। अभिषेक शर्मा (8) और वैभव सूर्यवंशी (20) जल्दी आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 25 रन बनाकर चलते बने। 95 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद लग रहा था कि जिम्बाब्वे मैच में वापसी कर लेगा।
लेकिन फिर क्रीज पर आए ईशान किशन और तिलक वर्मा। दोनों ने ऐसी धुनाई शुरू की कि जिम्बाब्वे के फील्डर बस गेंद बाउंड्री से लाते रह गए।
ईशान किशन ने सिर्फ 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के ठोककर 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
तिलक वर्मा तो और भी आक्रामक मूड में थे, उन्होंने महज 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 60 रन कूट दिए।
इन दोनों की बदौलत भारत ने बोर्ड पर 219/5 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। जिम्बाब्वे के सभी गेंदबाज आज काफी महंगे साबित हुए।
गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 129 पर ही समेटा
220 रनों के बड़े टारगेट के सामने जिम्बाब्वे की टीम शुरू से ही दबाव में आ गई। ब्रायन बेनेट ने 32 रनों की थोड़ी तेज पारी जरूर खेली, लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था। कप्तान सिकंदर रजा तो खाता खोले बिना (0) ही चलते बने।
भारत की तरफ से गेंदबाजी में असली सरप्राइज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने पार्ट-टाइम बॉलिंग करते हुए सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा प्रिंस यादव ने भी कमाल की बॉलिंग की और 2 विकेट झटके। यश ठाकुर को भी 2 विकेट मिले, जबकि बिश्नोई और दुबे के खाते में 1-1 विकेट आया।
पूरी जिम्बाब्वे टीम 17.5 ओवर में सिर्फ 129 रन बनाकर ढेर हो गई।
शॉर्ट स्कोरकार्ड:
भारत: 219/5 (20 ओवर) | ईशान किशन- 81, तिलक वर्मा- 60
जिम्बाब्वे: 129/10 (17.5 ओवर) | ब्रायन बेनेट- 32 | अभिषेक शर्मा- 3/17, प्रिंस यादव- 2/10
आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment