Australia vs Bangladesh Test Series: इन 3 घातक बॉलर की हो रही है वापसी, विरोधी टीम के लिए आ गई बड़ी आफत!
क्रिकेट के दीवानों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। अगर आपको लग रहा था कि Australia Cricket Team इन दिनों थोड़ी शांत बैठी है, तो भाई अपनी यह सोच अभी बदल लीजिए। Australia vs Bangladesh के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कंगारुओं ने रातों-रात एक ऐसी चाल चल दी है, जिसने सामने वाली टीम के होश उड़ा दिए हैं। उन्होंने अपनी टीम में तीन ऐसे खतरनाक गेंदबाजों को वापस बुला लिया है, जो अकेले दम पर पूरा मैच पलटने का दम रखते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं Pat Cummins Josh Hazlewood और Nathan Lyon की। ये तीनों मैच विनर अब एक साथ मैदान पर गदर मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सोचने वाली बात यह है कि पिछले काफी समय से चोट और आराम के चक्कर में ये तीनों खिलाड़ी एक साथ मैदान पर नहीं दिख रहे थे। खासकर Josh Hazlewood तो काफी वक्त से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन अब Australia Test Squad में इनकी वापसी से विरोधी टीम के खेमे में खलबली मच गई है। जब ये तीनों मिलकर अटैक करेंगे, तो पिच पर टिकना किसी भी बल्लेबाज के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होने वाला है।
अब टीम का माहौल कुछ ऐसा रहने वाला है:
Pat Cummins: जो अपनी रफ्तार और कप्तानी से बल्लेबाजों का जीना हराम कर देते हैं।
Josh Hazlewood: जिनकी सटीक लाइन और लेंथ के आगे रन बनाना नामुमकिन सा हो जाता है।
Nathan Lyon: स्पिन के वो उस्ताद, जो अपनी उंगलियों पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचाने के लिए बेताब हैं।
ऊपर से कसर पूरी करने के लिए Mitchell Starc और Scott Boland जैसे धाकड़ गेंदबाज भी टीम में मौजूद हैं। अब देखना यह होगा कि बांग्लादेश के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के इस खतरनाक बॉलिंग अटैक के सामने कितनी देर तक क्रीज पर टिक पाते हैं।
सीरीज का पूरा शेड्यूल और वेन्यू (Schedule & Venue)
इस टेस्ट सीरीज के मुकाबले अगस्त के महीने में खेले जाएंगे, जिसकी तारीखें और जगह कुछ इस तरह हैं:
पहला टेस्ट मैच: 13 से 17 अगस्त. (डार्विन शहर का धाकड़ मैदान— 'मारारा क्रिकेट ग्राउंड) (MCG 2)
दूसरा टेस्ट मैच: 22 से 26 अगस्त (साउथ मैके के शानदार मैदान 'ग्रेट बैरियर रीफ एरिना' में)
Australia Test Squad: आधिकारिक 13 सदस्यीय टीम
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए अपने जिन 13 खतरनाक खिलाड़ियों का ऐलान किया है, उनकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:
1. पैट कमिंस (कप्तान)
2. स्कॉट बोलैंड
3. एलेक्स कैरी
4. कैमरून ग्रीन
5. जोश हेजलवुड
6. ट्रेविस हेड
7. जोश इंग्लिस
8. मार्नस लाबुशेन
9. नाथन लियोन
10. स्टीव स्मिथ
11. मिशेल स्टार्क
12. जेक वेदरल्ड
13. ब्यू वेबस्टर
नोट: आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने तो अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी टेस्ट टीम की घोषणा नहीं की है। जैसे ही उनकी टीम सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट करेंगे।
वैसे आपको क्या लगता है, क्या इन तीन गेंदबाजों की वापसी के बाद बांग्लादेश अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे पाएगा? आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!
...लेखक नेम: शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment