आज कैलेंडर की तारीख नहीं बदली है भाई... आज तो इतिहास बदला है, क्योंकि आज हमारे 'कैप्टन कूल', 'थाला' लेजेंड माही का बर्थडे है!

 



घड़ी की सुइयां जैसे ही रात के 12 पर पहुंचीं, सिर्फ डेट नहीं बदली, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। दुनिया के लिए आज सिर्फ 7 तारीख होगी, लेकिन एक सच्चे क्रिकेट फैन के लिए आज साल का सबसे बड़ा त्यौहार है। आज जन्मदिन है उस महामानव का जिसे दुनिया 'द मैन, द मिथ, द माही' कहती है।

कैप्टन कूल, थाला, लेजेंड, गॉड ऑफ फिनिशिंग... सच बताना, ऐसा कौन सा शब्द है जो इस बंदे के स्वैग और रुतबे के आगे छोटा न पड़ जाता हो?

धोनी कोई खिलाड़ी या कप्तान नहीं हैं, धोनी एक दौर हैं, एक ऐसा जादू हैं जो सदियों में एक बार होता है। जब वो मैदान पर उतरते थे, तो मैच का पासा कब पलट जाएगा, यह सिर्फ और सिर्फ विकेट के पीछे खड़ा वो नंबर 7 की जर्सी वाला शेर ही जानता था। दुनिया जहां दबाव में बिखर जाती थी, वहां यह बंदा बर्फ जैसी शांति के साथ मैच को आखिरी ओवर में ले जाकर एक छक्के से खत्म कर देता था।

2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वो चमचमाता हुआ विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी—आईसीसी की हर बड़ी ट्रॉफी को इस देश की झोली में डालकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट का इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया।

आज भले ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट की पिच पर नजर नहीं आते, लेकिन जब भी आईपीएल में पीली जर्सी पहनकर वो मैदान पर कदम रखते हैं, तो आज भी अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं और पूरा स्टेडियम सिर्फ एक ही आवाज से गूंज उठता है—"धोनी, धोनी!"

वह कल भी बेस्ट थे, वह आज भी ग्रेट हैं, और वह हमेशा इस खेल के अल्टीमेट बॉस रहेंगे।

हैप्पी बर्थडे टू द वन एंड ओनली—एमएस धोनी!

आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!

             ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर