ICC ODI Ranking अभी-अभी ICC रैंकिंग में मची भयंकर खलबली शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज डेरिल मिचेल को बुरी तरह पछाड़ा

क्रिकेट फैंस अभी सुबह की रैंकिंग देख ही रहे थे कि दोपहर होते-होते ICC की नई लिस्ट ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया! जी हां, बुधवार को जारी हुई ताजा ODI रैंकिंग में एक ऐसा जबरदस्त उलटफेर हुआ है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। सुबह तक जिस कुर्सी पर न्यूजीलैंड का धाकड़ बल्लेबाज राज कर रहा था, उसे हटाकर अब टीम इंडिया के 'प्रिंस' ने अपना कब्जा जमा लिया है। 

ICC के इस अचानक आए अपडेट के बाद भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) फिर से दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़ते हुए बादशाहत छीन ली है। अगर आप भी Latest ICC ODI Ranking की पूरी डिटेल देखना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में इस समय कौन कहाँ खड़ा है।

​ICC ODI Batsman Ranking: शुभमन गिल नंबर-1 पर, टॉप-4 में 3 भारतीय

​बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो शुभमन गिल अब 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर आ चुके हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को तगड़ा झटका लगा है और वह 794 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में सबसे अच्छी बात यह है कि टॉप-4 में सिर्फ और सिर्फ टीम इंडिया के शेरों का जलवा है। तीसरे नंबर पर 'किंग' विराट कोहली 767 पॉइंट्स के साथ जमे हुए हैं और कप्तान रोहित शर्मा 758 पॉइंट्स लेकर चौथे पायदान पर मजबूती से टिके हैं।

​इसके बाद अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 712 पॉइंट्स के साथ पांचवें, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 689 पॉइंट्स के साथ छठे और आयरलैंड के हैरी टेक्टर 679 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर मौजूद हैं। लिस्ट में आगे बढ़ें तो इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट 674 पॉइंट्स के साथ आठवें, वेस्टइंडीज के शाई होप 673 पॉइंट्स के साथ नौवें और श्रीलंका के चरित असालंका 669 पॉइंट्स लेकर टॉप-10 बल्लेबाजों में आखिरी नाम हैं।

​ICC की इस नई रैंकिंग ने साफ़ कर दिया है कि शुभमन गिल को क्यों भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब वो अपनी फॉर्म में आते हैं, तो नंबर-1 की कुर्सी खुद उनके पास चलकर आती है। आपके हिसाब से क्या शुभमन गिल इस साल के अंत तक नंबर-1 की गद्दी पर टिके रह पाएंगे या डेरिल मिचेल फिर से वापसी करेंगे? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें

                         ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर