IND vs ENG 3rd ODI: रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक पर फिरा पानी, जो रूट को आउट तक नहीं कर पाए भारतीय बॉलर, 2-1 से गंवाई सीरीज!



IND vs ENG ODI Series 2026: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बेहद बुरी खबर सामने आई है। टी20 सीरीज गंवाने के बाद, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के हाथों ओडीआई सीरीज भी 2-1 से गंवा दी है लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किय लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पूरी कोशिश तो की, लेकिन अंत में 27 रनों से यह मैच हार गई। टी20 के बाद वनडे में मिली इस बैक-टू-बैक सीरीज हार ने भारतीय फैंस को निराश कर दिया है।

टॉस (Toss): इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया (ENG won the toss and decided to bat).

​वेन्यू (Venue): लॉर्ड्स, लंदन (Lord's, London).

​पिच रिपोर्ट (Pitch Report): लॉर्ड्स की यह पिच बल्लेबाजों के लिए पूरी तरह से स्वर्ग साबित हुई। पिच में उछाल काफी अच्छा और भरोसेमंद था, जिसके चलते गेंद बल्ले पर बहुत आसानी से आ रही थी। गेंदबाजों के लिए इस सपाट पिच पर मदद बेहद कम थी, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड ने 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जवाब में भारतीय टीम ने भी 360 रन बना डाले। कुल मिलाकर यह एक हाई-स्कोरिंग और पूरी तरह से बैटिंग फ्रेंडली विकेट था।

मैच में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं, जिसमें इन तीन बल्लेबाजों का रोल सबसे बड़ा रहा:

बेन डकेट (Ben Duckett): लॉर्ड्स के मैदान पर मचाया कोहराम

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट कल के मैच के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने भारतीय आक्रमण को पूरी तरह तहस-हस करते हुए 135 गेंदों में 18 चौकों और 1 छक्के की मदद से 141 रनों की बेहद आक्रामक शतकीय पारी खेली। डकेट की इस पारी ने इंग्लैंड के विशाल स्कोर की मजबूत नींव रखी।

जैकब बेथेल (Jacob Bethell): डकेट का बखूबी दिया साथ

युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने डकेट के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। बेथेल ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने टीम को एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

जो रूट (Joe Root): इंडिया के खिलाफ बने 'अमर', पूरी सीरीज में कोई बॉलर नहीं कर पाया आउट!

इस पूरी सीरीज में जो रूट भारतीय टीम के लिए सबसे खतरनाक और अनसुलझी पहेली बने रहे। रूट ने इस मैच में भी सिर्फ 48 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन कूट दिए।

सबसे हैरान करने वाली बात: जो रूट इस पूरी सीरीज में इंडिया के खिलाफ बेहद खतरनाक मूड में दिखे। पहले मैच में उन्होंने 76 रन बनाए, दूसरे मैच में 99 रनों की पारी खेली और इस तीसरे मैच में नाबाद 74 रन ठोक दिए। सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों ही मैचों में इंडिया का कोई भी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया! चाहे वो जसप्रीत बुमराह हों, प्रसिद्ध कृष्णा हों, अर्शदीप सिंह हों, गुरनूर ब्रार हों या प्रिंस यादव—भारतीय टीम का कोई भी सूरमा गेंदबाज इस पूरी सीरीज में जो रूट का विकेट चटकाने में नाकाम रहा।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): अकेले लड़े 'हिटमैन', जड़ा ऐतिहासिक शतक!

388 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने अकेले दम पर किला लड़ाया।

 'हिटमैन' ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 110 गेंदों में 138 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े।

 रोहित जब तक क्रीज पर थे, भारत की जीत मुमकिन लग रही थी, लेकिन उनके आउट होते ही मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

क्या अब वापस दोबारा ब्लू जर्सी में दिखेंगे रोहित शर्मा, या आज से हुआ करियर का खात्मा?

इस करारी सीरीज हार के बाद अब करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों में एक ही डर सता रहा है। मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर सिर्फ यही सवाल गूंज रहा है क्या अब वापस दोबारा रोहित शर्मा इंडिया की ब्लू जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे, या आज से रोहित शर्मा के महान ओडीआई करियर का खात्मा होता हुआ माना जाए?

38 साल की उम्र में भी लॉर्ड्स के मैदान पर आया उनका यह तूफानी शतक यह बताता है कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। लेकिन बैक-टू-बैक सीरीज हार और भविष्य की तैयारियों को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह हिटमैन का आखिरी वनडे मैच था? फैंस दुआ कर रहे हैं कि यह उनका आखिरी मुकाबला न हो, लेकिन सिलेक्टर्स और रोहित का अगला कदम ही इस बात का फैसला करेगा।

ऐसे ही क्रिकेट के ताजा अपडेट और क्रिकेट न्यूज़ के लिए क्रिक स्पोर्ट हिंदी से जुड़े रहें।

 आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!

             ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर