IND vs ENG: 5 Matches की t20 Series के 5th Match में बटलर के तूफान में भारत पड़ा बेजुबान! ICC रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी छीनी, 56 रनों की करारी हार के साथ इंग्लैंड ने किया 4-0 से एक महा क्लीन स्वीप!
भारत बनाम इंग्लैंड 5 Matches की t20 Series के आखिरी और 5th Match में भी भारतीय टीम का शर्मनाक सरेंडर जारी रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का भारतीय कप्तान 'सरपंच जी' (श्रेयस अय्यर) का फैसला खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की ऐसी खाल उधेड़ी कि पूरी टीम इंडिया बेजुबान नजर आई। 5th Match में 56 रनों की करारी शिकस्त के साथ भारत को Series में 4-0 की करारी और एकतरफा महा क्लीन स्वीप का दंश झेलना पड़ा है।
डबल झटका! नंबर वन की कुर्सी छीनी, शीर्ष पर पहुंची इंग्लैंड
भारतीय टीम के लिए यह हार सिर्फ एक Series गंवाना नहीं है, बल्कि इसके साथ ही टीम इंडिया के ऊपर एक और बहुत बड़ा दबाव आ गया है। इस करारी हार के बाद भारतीय टीम से आईसीसी (ICC) t20 Ranking में नंबर वन की कुर्सी छिन गई है और टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं दूसरी ओर, भारत को बुरी तरह रौंदने वाली इंग्लैंड की टीम अब आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। यह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
'सरपंच जी' के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बैक-टू-बैक दो Series गंवाने वाले पहले कप्तान!
इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर यानी हमारे 'सरपंच जी' ने कप्तानी का एक ऐसा अनचाहा और बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे कोई याद नहीं रखना चाहेगा। सरपंच जी भारत के इतिहास के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने लगातार बैक-टू-बैक दो Series गंवाई हैं।
इससे पहले आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ t20 Series भारत हार था। फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ सरपंच जी वापसी करेंगे, लेकिन यहाँ तो और बुरा हाल हो गया। Series का एक Match बारिश के कारण रद्द क्या हुआ, बाकी बचे चारों के चारों Matches में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को बुरी तरह रौंद दिया। बैक-टू-बैक चार Match हारकर Series गंवाने के बाद अब 'सरपंच जी' की कप्तानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
वैभव सूर्यवंशी की जगह आए संजू सैमसन चमके, लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ
आज के Match में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ा बदलाव करते हुए वैभव सूर्यवंशी की जगह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। संजू सैमसन ने आते ही दिखा दिया कि वो किस दर्जे के खिलाड़ी हैं। मैदान पर उतरते ही वो बेहद 'क्लच' और शानदार लय में दिखे। उन्होंने आते ही कुछ कड़क शॉट्स खेले और शानदार फॉर्म के संकेत दिए। लेकिन लंबे समय तक बेंच पर बैठने और लगातार रेस्ट दिए जाने के कारण वो Match Practice की कमी से जूझते नजर आए। यही वजह रही कि अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी वो अपनी पारी को बहुत लंबा नहीं खींच सके और 14 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। संजू ने भले ही बड़ी पारी न खेली हो, लेकिन उनकी छोटी सी पारी ने फैंस का दिल जरूर जीत लिया.
बटलर और ब्रूक का कत्लेआम, गेंदबाजों का निकला कचरा!
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत तो खराब रही और फिल साल्ट (6 रन) सस्ते में निपट गए, लेकिन इसके बाद जो तबाही आई, उसने भारतीय गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को खिलौना बना दिया।
जोस बटलर ने महज 64 गेंदों में 12 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 131 रनों की हैरतअंगेज शतकीय पारी खेली।
उनका साथ दे रहे हैरी ब्रूक ने भी रहम नहीं खाया और सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 95 रन कूट दिए।
इन दोनों के बेरहम प्रहारों की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर के इस फॉर्मेट में टी20 के अंदाज में खेलते हुए 3 विकेट खोकर 257 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 63 रन और पी. यादव ने 4 ओवर में 60 रन लुटाए।
ईशान-तिलक का अर्धशतक बेकार, 201 पर ढेर हुई इंडिया
258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। अभिषेक शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। संजू सैमसन (27 रन) के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर खुद सिर्फ 28 रन बनाकर चलते बने, वो भी तब जब टीम को कप्तानी पारी की सख्त जरूरत थी।
मध्यक्रम में इशान किशन (56 रन) और तिलक वर्मा (53 रन) ने तूफानी अर्धशतक जड़कर थोड़ी बहुत इज्जत बचाने की कोशिश जरूर की, लेकिन आसमान छूते रन-रेट के आगे बाकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। शिवम दुबे (14) और सुयांश शेडगे (7) पूरी तरह फ्लॉप रहे। पूरी भारतीय टीम सिर्फ 201 रन ही बना सकी और यह Match 56 रनों से हार गई।
Match का संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
इंग्लैंड: 257/3 — जोस बटलर 131, हैरी ब्रूक 95*; शिवम दुबे 2/22।
भारत: 201/8 — इशान किशन 56, तिलक वर्मा 53; सैम करन 3/36।
नतीजा: इंग्लैंड 56 रनों से जीता (Series 4-0 से इंग्लैंड के नाम)।
फैंस का फूटा गुस्सा: "हमारे सूर्य दादा ही कप्तान सही थे!"
इस शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। हर तरफ बस एक ही बात गूंज रही है कि हमारे सूर्य दादा' (सूर्याकुमार यादव) ही कप्तानी के लिए बिल्कुल सही थे। कम से कम उनकी कप्तानी में टीम इस तरह घुटने तो नहीं टेकती थी और मैदान पर वो आक्रामकता नजर आती थी जो 'सरपंच जी' के राज में पूरी तरह गायब दिखी।
इसके साथ ही फैंस सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट पर भी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। फैंस का साफ़ कहना है कि अगर संजू सैमसन को बेंच पर बिठाकर जंग लगाने के बजाय बैक-टू-बेक Matches में लगातार मौके दिए गए होते, तो आज भारत को यह काला दिन नहीं देखना पड़ता और न ही नंबर वन की कुर्सी गंवानी पड़ती। जब-जब संजू को मौका मिलता है, वो खुद को साबित करते हैं, लेकिन उन्हें लगातार रेस्ट देना टीम इंडिया को भारी पड़ गया। अब देखना होगा कि रैंकिंग और Series दोनों गंवाने के बाद सिलेक्टर्स नींद से जागते हैं या नहीं!
आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
😟😓
ReplyDelete😱🥹🙏🇮🇳👍
ReplyDelete