IND vs ZIM इंडिया बनाम जिम्बाब्वे युवा शेरों के साथ उतरेगी श्रेयस अय्यर की सेना क्या जिम्बाब्वे में लहराएगा तिरंगा या फिर कटेगी नाक जानें कैसी है हरारे की पिच और क्या है दोनों टीमों की प्रॉपर प्लेइंग 11



आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार था। आज शाम ठीक 4:30 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला महामुकाबला शुरू होने जा रहा है। इस बार फिर से टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है और उनके साथ टीम में बिल्कुल नए और खूंखार युवा खिलाड़ियों की फौज है।

लेकिन भाई, कप्तानी का ये कांटों भरा ताज अय्यर के लिए कोई नया नहीं है। अभी हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम का पूरी तरह बंटाधार हो गया था। लगातार मिली शर्मनाक हार के बाद अय्यर की लीडरशिप पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या ये युवा शेर जिम्बाब्वे की धरती पर पलटवार करके सीरीज जीतेंगे और इज्जत बचाकर घर वापस लौटेंगे, या फिर इस बार भी फ्लॉप होकर अपनी नाक कटवा बैठेंगे?

इस हाई-वोल्टेज मैच से जुड़ी एक-एक बारीक जानकारी, पिच का असली मिजाज, टॉस का रोल और दोनों टीमों की सबसे सटीक प्लेइंग 11 नीचे दी गई है, ताकि आपसे एक भी अपडेट मिस न हो।

मैच कहाँ और कब है? (Venue & Match Time)

यह पहला टी20 मुकाबला जिम्बाब्वे के ऐतिहासिक मैदान Harare Sports Club, Harare में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच आज दोपहर बाद 4:30 बजे शुरू होगा। वहां का मौसम और मैदान हमेशा से ही बड़े उलटफेर और रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है।

 पिच रिपोर्ट: बल्लेबाज धोएंगे या गेंदबाज मचाएंगे तबाही?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच को लेकर सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। हवा में थोड़ी स्विंग और पिच से मिलने वाली उछाल के कारण ओपनर्स को पहले 4-5 ओवर बहुत संभलकर खेलने होंगे, नहीं तो विकेटों की झड़ी लग सकती है।

लेकिन भाई, एक बार जब गेंद थोड़ी पुरानी हो जाएगी, तो बल्लेबाजों की चांदी ही चांदी है। फिर पिच सपाट हो जाती है और गेंद सीधे बल्ले पर आती है। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स भी थोड़ा गेम घुमा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो पहली पारी में जो भी टीम 170-180 रन बोर्ड पर टांग देगी, उसकी जीत की उम्मीद काफी बढ़ जाएगी।

 टॉस का बॉस: टॉस जीतकर क्या फैसला होगा?

हरारे के इस मैदान पर टॉस जीतने वाला कप्तान बिना ज्यादा सोचे पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं पहला, शुरुआत में गेंदबाजों को मिलने वाली पिच की नमी, और दूसरा, शाम के वक्त लक्ष्य का पीछा करना यहाँ काफी आसान हो जाता है। इसलिए जो टॉस जीतेगा, मैच पर उसकी पकड़ मजबूत हो सकती है।

 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing 11)

टीम इंडिया की प्रॉपर प्लेइंग 11 (Team India)

 1. अभिषेक शर्मा

 2. वैभव सूर्यवंशी

 3. ईशान किशन

 4. श्रेयस अय्यर

 5. तिलक वर्मा

 6. शिवम दुबे

 7. रिंकू सिंह

 8. अशोक शर्मा

 9. रवि बिश्नोई

 10. मयंक यादव

 11. प्रिंस यादव

जिम्बाब्वे की प्रॉपर प्लेइंग 11 (Zimbabwe)

 1. सिकंदर रजा

 2. रयान बर्ल

 3. वेलिंगटन मसाकाद्जा

 4. तफादज्वा त्सिगा

 5. रिचर्ड नगारवा

 6. वेस्ली मधेवेरे

 7. मिल्टन शुम्बा

 8. डियोन मेयर्स

 9. ब्लेसिंग मुजराबानी

 10. ब्रैड इवांस

 11. बेन कुरान

एक जरूरी बात: ध्यान रहे कि यह एक संभावित प्लेइंग 11 है। कल मैच शुरू होने से ठीक पहले जब टॉस होगा, तो पिच के ताजा हालात और मौसम को देखते हुए दोनों टीमों के कप्तानों के पास आखिरी समय पर खिलाड़ियों को बदलने का पूरा अधिकार होगा।

 लाइव मैच कहाँ और कैसे देखें? जिम्बाब्वे vs भारत टी20 सीरीज की पूरी डिटेल!

​अगर कल का मैच देखने का प्लान है तो पहले ही बता दूं मोबाइल पर Jio या SonyLiv ढूंढने मत बैठना, वहाँ नहीं आने वाला!

​अगर फोन पर लाइव देखना है, तो सिर्फ FanCode ऐप पर ही दिखेगा और भाई, उसके लिए सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़ेगा।

​बाकी अगर मोबाइल के अलावा सीधे टीवी पर मजे लेकर देखना है, तो Unite8 Sports TV चैनल पर देख सकते हो, या फिर DD Free Dish के जरिए DD Sports पर भी लाइव प्रसारण मिल जाएगा!

आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!

                          ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...  

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर