IND vs ZIM 2nd T20 जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, India vs Zimbabwe दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट



भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जिस तरह से मेजबान जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में रौंदा है, उसके बाद सिकंदर रज़ा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं। भारतीय युवा टीम इस समय सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर की सेना का इरादा आज के मुकाबले को हर हाल में जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने का होगा।

अगर आप भी इस बड़े मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए विस्तार से बात करते हैं कि हरारे के मैदान पर पिच का मिजाज कैसा रहेगा, मैच कितने बजे शुरू होगा और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या होने वाला है

पहले मैच का हाल: भारतीय गेंदबाजों ने मचाया था तहलका

सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके घरेलू मैदान पर भारतीय गेंदबाज इस कदर कहर ढाएंगे। मैच की शुरुआत से ही टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था। रफ्तार और फिरकी के बेजोड़ तालमेल के सामने मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। एकतरफा चले उस मुकाबले में भारत ने न सिर्फ एक बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि जिम्बाब्वे को हर डिपार्टमेंट में बैकफुट पर धकेल दिया। चाहे पावरप्ले में रन रोकना हो या आखिरी ओवरों में विकेट चटकाना, टीम इंडिया के युवाओं ने अपना लोहा मनवाया है। अब दूसरे मैच में भी भारतीय टीम इसी खतरनाक फॉर्म को जारी रखने के इरादे से मैदान पर कदम रखेगी।

IND vs ZIM 2nd T20 Pitch Report: हरारे में रनों का अंबार लगेगा या गेंदबाज ढहाएंगे कहर 

मैच का समय (Match Timing) यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर शुरू होगा।

 पिच का पूरा हाल (Harare Sports Club Pitch Report) हरारे की यह पिच हमेशा से ही क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन पिच मानी जाती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है, क्योंकि शुरुआती ओवरों में विकेट पर हल्की नमी देखने को मिलती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और धूप खिलेगी, यह पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों की मददगार बन जाएगी। यहाँ की बाउंड्री बहुत ज्यादा बड़ी नहीं है, जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। जो भी कप्तान आज टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है ताकि पिच की शुरुआती नमी का फायदा उठाकर विपक्षी टीम को सस्ते में समेटा जा सके। दूसरी पारी में यहाँ बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर ते हैं

 Playing 11: ये खिलाड़ी आज मैदान पर उतरेंगे

पिछले मैच के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए दोनों ही टीमें अपनी सबसे मजबूत 11 के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

 टीम इंडिया की Playing 11 (India Playing 11) 

 1.  अभिषेक शर्मा

 2.  वैभव सूर्यवंशी

 3.  ईशान किशन (विकेटकीपर)

 4.  श्रेयस अय्यर (कप्तान) 

 5.  तिलक वर्मा

 6.   शिवम दुबे

 7.   रिंकू सिंह

 8.   रवि बीश्नोई

 9.   मयंक यादव

 10.  अशोक शर्मा

 11.  प्रिंस यादव

 जिम्बाब्वे की Playing 11 (Zimbabwe Playing 11)

 1.  सिकंदर रज़ा (कप्तान)

 2.  रयान बर्ल

 3.  रिचर्ड नगारवा

 4.  वेस्ले मधेवेरे

 5.  डियन मेयर्स

 6. ब्लेसिंग मुज़ारबानी

 7.  ब्रैड इवांस

 8.  बेन कुरेन

 9.  तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर)

 10. ब्रायन बेनेट

 11. न्यूमैन न्यामहुरी

महत्वपूर्ण नोट: यह दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 है जिसे पिछले मैच के आधार पर रखा गया है। अगर टीम में कोई भी बदलाव करने की जरूरत पड़ती है, तो मौसम की स्थिति या पिच की आखिरी रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए कप्तान द्वारा टॉस के समय ही बदलाव किया जाएगा।

 मैच का समीकरण: क्या टीम इंडिया आज ही जीतेगी सीरीज?

अगर दोनों टीमों की ताकत और मौजूदा फॉर्म की तुलना करें, तो भारतीय टीम हर मामले में जिम्बाब्वे से काफी आगे नजर आती है। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने के लिए बेताब होगी, वहीं गेंदबाजी में मयंक यादव की एक्सप्रेस रफ्तार और रवि बिश्नोई की फिरकी एक बार फिर मेजबान टीम के लिए आफत बन सकती है। जिम्बाब्वे की टीम पूरी तरह से कप्तान सिकंदर रज़ा पर निर्भर दिख रही है, जिन्हें बाकी बल्लेबाजों से बड़े सहयोग की जरूरत होगी। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर टिकी हैं।

आपको क्या लगता है, क्या जिम्बाब्वे की टीम आज पलटवार कर पाएगी या श्रेयस की सेना फिर से बाजी मारेगी  कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं प्लीज अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!

                       

                            ...लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 


Comments

Popular posts from this blog

Ind vs NZ 2nd ODI Wellington Ke Samundari Jhonko Aur Hawaon Ke Beech Team India Ki Agnipariksha Aur 2nd ODI Se Pehle Ki Asli Mansik Jung

India vs West Indies 3rd T20 Indore Pitch Report Aur Playing 11 aaiae Jaan Lete Hain Kaun Jeet sakta hai 3rd T20 match

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭