NZ vs WI 5th ODI: भले ही 3-2 से गंवाई ODI सीरीज, पर रदरफोर्ड और हेटमायर के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने चटाई धूल!

चलो कोई ना क्रिकेट है होता है! पर विंडीज का ये फॉर्म देखकर अब पाकिस्तान की हवा टाइट होना तय है!

NZ vs WI Live Score अरे भाई अगर आज का मैच आपने मिस कर दिया ना, तो समझो क्रिकेट का असली तड़का देखने से चूक गए। बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच ऐसा गदर मुकाबला हुआ कि देखने वालों की सांसें अटक गईं। हालांकि 5 मैचों की इस ODI सीरीज पर न्यूजीलैंड ने 3-2 से कब्जा जमा लिया, लेकिन आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के लौंडों ने जो पलटवार किया है, भाईसाहब कीवियों को दिन में तारे दिखा दिए।

चलो, बिना किसी बकवास के सीधे मैच के उस रोमांच पर आते हैं जिसने सबका दिल जीत लिया।

टॉस का बॉस और बारबाडोस की पिच का मिजाज

मैच शुरू होने से पहले सिक्का उछला और गिरा वेस्टइंडीज के कप्तान के पाले में। विंडीज ने टॉस जीतकर बिना सोचे समझे पहले गेंदबाजी चुन ली और न्यूजीलैंड को बैटिंग का न्योता दे दिया।

अगर पिच की बात करें  तो बारबाडोस की ये पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए जन्नत बनी हुई थी। तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिल रही थी और गेंद रुककर आ रही थी, जिससे कीवी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं मिल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा और सूरज चमका, पिच थोड़ी ठंडी पड़ी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए थोड़ी बेहतर हो गई, जिसका पूरा फायदा बाद में विंडीज के बल्लेबाजों ने उठाया।

 पहली पारी: लाथम और केली की फाइट, कीवियों ने टांगा सम्मानजनक स्कोर

पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर हेनरी निकोल्स सिर्फ 10 रन बनाकर फोर्ड का शिकार हो गए। इसके बाद विल यंग और एन. केली ने थोड़ी देर खूंटा गाड़ा। यंग ने 56 और केली ने 64 रनों की सूझबूझ वाली पारी खेली।

मध्यक्रम में कप्तान टॉम लाथम ने मोर्चा संभाला और 71 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रनों की कप्तानी पारी खेली। इन तीनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन बनाए।

 न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर:

 टॉम लाथम: 69 रन (71 गेंद)

 एन. केली: 64 रन (80 गेंद)

 विल यंग: 56 रन (63 गेंद)

वेस्टइंडीज के विकेट टेकर गेंदबाज:

 जेडन लेनोक्स: 9 ओवर, 35 रन, 3 विकेट ने कीवियों की कमर तोड़ दी)

 वी. ओ. लॉवेस: 10 ओवर, 63 रन, 2 विकेट

 अलजारी जोसेफ: 10 ओवर, 38 रन, 2 विकेट

 मैथ्यू फोर्ड: 10 ओवर, 49 रन, 1 विकेट

दूसरी पारी: रदरफोर्ड-हेटमायर का 'देसी कुटप्पा वेस्टइंडीज की सनसनीखेज जीत

269 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी डांवाडोल रही। अगस्त्य ने 34 रन बनाए, लेकिन बीच में विकेटों की पतझड़ लग गई और 123 रन पर 4 विकेट गिर गए। लगा कि न्यूजीलैंड आसानी से मैच लपेट लेगी।

लेकिन भाई, पिक्चर तो अभी बाकी थी! क्रीज पर आए शेरफने रदरफोर्ड और शिमरोन हेटमायर। इन दोनों ने कीवी गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया। रदरफोर्ड ने महज 58 गेंदों में 5 गगनचुंबी छक्के ठोक कर 61 रन कूट दिए।

दूसरी तरफ हेटमायर तो कसम खाकर आए थे। उन्होंने 64 गेंदों में 4 छक्के उड़ाते हुए 69 रनों की नाबाद पारी खेली और 15 गेंद पहले ही मैच वेस्टइंडीज की झोली में डाल दिया। विंडीज ने 8 विकेट खोकर 269 रन बना लिए और 2 विकेट से मैच जीत लिया।

वेस्टइंडीज के टॉप स्कोरर:

 शिमरोन हेटमायर: 69 रन (64 गेंद)

 शेरफने रदरफोर्ड: 61 रन (58 गेंद)

 अकीम अगस्त्य: 34 रन (24 गेंद)

न्यूजीलैंड के विकेट टेकर गेंदबाज:

 जैकब डफी: 8 ओवर, 67 रन, 3 विकेट

 जेडन लेनोक्स: 9 ओवर, 35 रन, 3 विकेट

 माइकल ब्रेसवेल: 10 ओवर, 64 रन, 1 विकेट

 नाथन स्मिथ: 7.3 ओवर, 51 रन, 1 विकेट

आखिरी बात


भले ही सीरीज की चमचमाती ट्रॉफी न्यूजीलैंड 3-2 से अपने घर ले गई हो, लेकिन इस आखिरी मैच को जीतकर वेस्टइंडीज ने दिखा दिया कि बॉस, उन्हें उनके घर में हल्के में लेने की भूल कोई ना करे। टशन और महफिल तो पूरी तरह विंडीज के नाम रही!

अरे भाई, अगर वेस्टइंडीज ने शुरू से ऐसा ही धांसू खेल दिखाया होता, तो आज सीरीज पक्का उन्हीं के नाम होती! पर चलो, क्रिकेट है, उतार-चढ़ाव तो चलते रहते हैं। अब बस यह देखना है कि क्या वेस्टइंडीज अपनी इस फॉर्म को बरकरार रख पाएगी और अगले टूर पर धमाकेदार कमबैक कर पाएगी या नहीं?

आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें!

                       ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 


      

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर