PAK W vs SL W 1st ODI: पाकिस्तान की शेरनियों ने श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा, गुल फिरोजा और सिदरा अमीन के तूफान में उड़े लंकाई गेंदबाज




PAK W vs SL W 1st ODI Match Report  महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान वुमन (PAK W) ने कमाल का खेल दिखाते हुए श्रीलंका वुमन (SL W) को 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

मैच की शुरुआत की बात करें तो श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीता और पिच को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों की सधी हुई लाइन-लेंथ के सामने श्रीलंकाई टीम निर्धारित 500 ओवरों में 9 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने कमाल का जज्बा दिखाया और महज 43 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर 211 रन बनाकर मैच को बेहद आसानी से अपने नाम कर लिया।

श्रीलंका वुमन (SL W) की बल्लेबाजी: नशरा संधू की फिरकी में फंसा टॉप ऑर्डर

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम (SL W) की शुरुआत ठीक-ठाक रही। सलामी बल्लेबाज विश्मी गुनारत्ने (28 रन, 38 गेंद) और कप्तान चमारी अथापत्थु (46 रन, 67 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की ठीक ठाक साझेदारी की। लेकिन जैसे ही यह जोड़ी टूटी, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

मध्यक्रम में हर्षिता परेरा ने 35 रन और कविशा दिलहारी ने 35 रनों का योगदान देकर पारी को संभालने की कोशिश की। अंत में नीलाक्षी डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा नाबाद 46 रनों की जुझारू पारी खेली। इन छोटी-छोटी पारियों की बदौलत श्रीलंका किसी तरह 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रही और टीम का स्कोर 9 विकेट पर 210 रन तक पहुंचा।

पाकिस्तान (PAK W) की तरफ से स्पिनर नशरा संधू सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं, जिन्होंने अपने 10 ओवर के कोटे में 42 रन देकर 3 कीमती विकेट झटके। उनके अलावा तस्मिया रुबाब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान फातिमा सना, उम्मे हानी और सैयदा अरूब शाह के खाते में 1-1 सफलता आई।

पाकिस्तान वुमन (PAK W) की रन चेज: गुल फिरोजा और सिदरा अमीन का धमाकेदार शो

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान वुमन (PAK W) टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। टीम को पहला झटका शवाल शम्स (20 रन, 27 गेंद) के रूप में 58 रन के स्कोर पर लगा। लेकिन इसके बाद मैदान पर आया गुल फिरोजा  और सिदरा अमीन का तूफान। इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिगाड़ कर रख दी।

गुल फिरोजा ने मैदान के हर कोने में चौके बरसाए और मात्र 77 गेंदों में 11 करारे चौकों की मदद से 78 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेल डाली। वहीं दूसरी छोर पर जमीं सिदरा अमीन ने भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और बेहद सूझबूझ से 94 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रन ठोक दिए। इन दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने श्रीलंका वुमन (SL W) को मैच से पूरी तरह बाहर धकेल दिया।

इसके बाद मुनीबा अली 1 रन और नजीहा अल्वी 13 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी ओवरों में आयशा जफर ने 31 गेंदों में नाबाद 27 रन (1 चौका, 1 छक्का) और कप्तान फातिमा सना ने नाबाद 4 रन बनाकर काम पूरा किया। पाकिस्तान ने 42 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी ने 2 विकेट लिए, जबकि चमारी अथापत्थु, निमाशा मीपेज और इनुका रानावीरा को 1-1 विकेट मिला।

मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड (PAK W vs SL W Scorecard)

 टॉस श्रीलंका वुमन (SL W) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

 मैदान महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।

श्रीलंका वुमन (SL W) बल्लेबाजी

 नीलाक्षी डी सिल्वा 46 रन (50 गेंद

 चमारी अथापत्थु 46 रन (67 गेंद

 हर्षिता परेरा  35 रन (63 गेंद

 कविशा दिलहारी 35 रन (46 गेंद

 विश्मी गुनारत्ने 28 रन (38 गेंद

 पाकिस्तान वुमन (PAK W) गेंदबाजी

  नशरा संधू 10 ओवर, 42 रन, 3 विकेट

  तस्मिया रुबाब  8 ओवर, 34 रन, 2 विकेट

  सैयदा अरूब शाह  10 ओवर, 26 रन, 1 विकेट

  उम्मे हानी  10 ओवर, 38 रन, 1 विकेट

  फातिमा सना  10 ओवर, 50 रन, 1 विकेट

पाकिस्तान वुमन (PAK W) बल्लेबाजी

 गुल फिरोजा  78 रन (77 गेंद)

 सिदरा अमीन  57 रन (94 गेंद)

 आयशा जफर  27 रन (31 गेंद)

 शवाल शम्स  20 रन (27 गेंद)

 नजीहा अल्वी 13 रन (19 गेंद)

 श्रीलंका वुमन (SL W) गेंदबाजी

 कविशा दिलहारी  9 ओवर, 37 रन, 2 विकेट

 चमारी अथापत्थु  6 ओवर, 23 रन, 1 विकेट

 निमाशा मीपेज   8 ओवर, 39 रन, 1 विकेट

 इनुका रानावीरा  10 ओवर, 42 रन, 1 विकेट

मैच का परिणाम पाकिस्तान वुमन ने पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीता  सीरीज में 1-0 की बढ़त

आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें 

                         ...लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर