​R Ashwin Interview on ODI Squad Selection: अश्विन ने सरेआम खोल दिया टीम इंडिया का सबसे बड़ा राज, बोले- 'इन 2 खिलाड़ियों को टीम से कोई छू भी नहीं सकता!'






क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अगर आप भी पिछले कुछ समय से यह अफवाहें सुन रहे थे कि Team India के वनडे स्क्वाड से दो बड़े दिग्गजों का पत्ता कटने वाला है, तो भाई तसल्ली से बैठ जाइए। क्योंकि टीम के सीनियर स्पिनर R Ashwin ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने उन सभी अफवाहों को एक झटके में हवा में उड़ा दिया है जो इन दोनों शेरों के खिलाफ बातें बना रहे थे।

जी हां, हम बात कर रहे हैं  Rohit Sharma और Virat Kohli की। अश्विन ने अपने इंटरव्यू में साफ़-साफ़ कह दिया है कि इन दोनों की जगह को लेकर कोई भी सवाल उठाना बिल्कुल बेवकूफी है।

अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी कोई बड़ी सीरीज या 

ODI Squad Selection पास आता है, तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर माहौल बनाने लगते हैं कि अब सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका मिलना चाहिए। इसी बात पर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि, "जहां आग लगती है, धुआं वहीं से उठता है, लेकिन इन दोनों दिग्गजों का कद इतना बड़ा है कि वनडे टीम से इन्हें बाहर रखने का दम किसी माई के लाल में नहीं है।"

अश्विन ने आगे समझाते हुए कहा कि Virat Kohli और Rohit Sharma सिर्फ नाम नहीं हैं, बल्कि ये दोनों आज भी भारतीय बैटिंग लाइनअप की असली रीढ़ की हड्डी हैं। बड़े मैचों में जो अनुभव और भरोसा ये दोनों लाते हैं, उसका मुकाबला फिलहाल टीम का कोई भी युवा खिलाड़ी नहीं कर सकता। अश्विन के इस बयान ने यह बात शीशे की तरह साफ कर दी है कि जब तक ये दोनों दिग्गज खुद ब्रेक नहीं मांगते या संन्यास नहीं लेते, तब तक इन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाना नामुमकिन है।

देखा जाए तो  रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिटनेस में रत्ती भर भी कमी नहीं है, और बैटिंग का तो कहना ही क्या! अभी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI में रोहित ने जो 138 रनों की गदर पारी खेली है, वो तो सिर्फ एक झांकी है। दूसरी तरफ अपने किंग कोहली का भौकाल देखिए— उन्होंने दूसरे ODI में 65 रन और फिर तीसरे ODI में 74 रनों की बैक-टू-बैक धाकड़ पारियां खेलकर सबका मुंह बंद कर दिया है! जब दोनों का बल्ला इस कदर आग उगल रहा हो, तो बैटिंग के दम पर तो इन्हें टीम से बाहर झाड़ने की औकात किसी की नहीं है। सोशल मीडिया पर बैठ कर बातें बनाना आसान है, लेकिन मैदान पर 'रोको' (Rohirat) की इस जोड़ी को हटा देना कोई बच्चों का खेल नहीं है। ऐसे में फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए तो इन दोनों को 2027 का ODI वर्ल्ड कप खेलने से कोई रोक ही नहीं सकता। बस शर्त इतनी सी है कि सिलेक्टर्स अपनी अंदरूनी राजनीति को बीच में न लाएं, क्योंकि अगर खेल के दम पर टीम चुनी गई, तो रोहित-विराट 2027 के वर्ल्ड कप में पक्का तबाही मचाते हुए नजर आएंगे!"

अब देखना यह होगा कि अश्विन के इस करारे जवाब के बाद सोशल मीडिया के उन 'क्रिकेट एक्सपर्ट्स' का क्या कहना है, जो हर मैच के बाद टीम बदलने की सलाह देने लगते हैं।

 आर अश्विन की इस बात से आप कितने सहमत हैं? क्या आपको भी लगता है कि आगामी वनडे मैचों में रोहित और विराट की जगह पक्की रहनी चाहिए या फिर अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए? आपकी क्या राय है? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो अपने क्रिकेट ग्रुप्स में दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल मत भूलना!


                           ...लेखक नेम: शानू धोनी सर फैन बॉय... 
 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर