SL W vs PAK W 1st T20I मैदान पर आया श्रीलंका की रन मशीन इमेशा दुलानी का तूफान ठोक डाला नाबाद शतक पाकिस्तान के 176 रनों के पहाड़ को खिलौना समझकर 6 विकेट से रौंदा
क्रिकेट के मैदान पर जब दो धुरंधर टीमें आमने-सामने हों, तो रोमांच का सातवें आसमान पर होना लाज़मी है। रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में कुछ ऐसा ही गदर देखने को मिला।
इस मैच में श्रीलंका वुमंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रनों का एक विशालकाय और मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
लेकिन श्रीलंका की शेरनियों ने इस बड़े टारगेट को महज़ एक ओवर पहले ही बौना साबित कर दिया। श्रीलंका ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन बना लिए। इस 6 विकेट की एकतरफा धमाकेदार जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस जीतकर श्रीलंका ने चली थी चाल, पाकिस्तान ने बल्ले से मचाया था बवाल!
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उनके इरादे बिलकुल साफ थे—शुरुआत से ही श्रीलंका के गेंदबाजों पर टूट पड़ना।
पाकिस्तान के लिए ओपनर एस. जुल्फिकार (S. Zulfiqar) ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने महज़ 41 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रनों की बेहद आक्रामक पारी खेली।
वहीं दूसरी ओर, कप्तान एम. अली (M. Ali) ने भी 24 गेंदों में 9 चौके जड़कर 42 रन कूट डाले और टीम को तूफानी शुरुआत दी।
इन दोनों के अलावा ए. जफर ने 17 और ई. नसीर ने 21 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत पाकिस्तान का स्कोर 176 रन तक पहुँच सका।
श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजों की बात करें तो के. दिलहारी (K. Dilhari) सबसे सफल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा एच. एम. सी. प्रबोधा, के. काविंदी और एस. कुमारी को भी 1-1 विकेट हासिल हुआ।
फिर आया 'इमेशा दुलानी' का तूफान, पाकिस्तान के गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे!
177 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत काफी दमदार रही।
कप्तान चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu) ने 22 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रनों की कड़क पारी खेलकर जीत की मजबूत नीव रखी।
लेकिन इसके बाद असली तबाही मचाना अभी बाकी था, और यह जिम्मा उठाया इमेशा दुलानी (I. Dulani) ने!
दुलानी जब क्रीज पर आईं तो पाकिस्तानी गेंदबाज मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उन्होंने आते ही मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की भयंकर बरसात कर दी।
दुलानी ने महज़ 64 गेंदों का सामना किया और 17 गगनचुंबी चौके और 1 जानदार छक्का जड़ दिया। उन्होंने 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया! दुलानी के इस रौद्र रूप के आगे पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका।
पाकिस्तान की तरफ से एन. संधू ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके और एच. बिलाल को 1 विकेट मिला। लेकिन वे श्रीलंका की इस आंधी को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे। नतीजा यह हुआ कि श्रीलंका ने 6 गेंदें शेष रहते यह मैच 6 विकेट से अपने पाले में कर लिया।
क्या होगा सीरीज का अंजाम
श्रीलंका की शेरनियों ने यह खतरनाक दहाड़ दिखाते हुए पहला टी-20 आई मुकाबला तो पूरी तरह से अपने कब्जे में कर लिया है।
अब आगे की लड़ाई और भी दिलचस्प होने वाली है। देखना बेहद मजेदार होगा कि क्या श्रीलंका की टीम दूसरे टी-20 आई में भी इसी जीत के सिलसिले को बरकरार रखकर सीरीज अपने नाम करेगी?
या फिर पाकिस्तान की वुमंस एक बार फिर जोरदार पलटवार करते हुए मैदान पर तगड़ा कमबैक करने की कोशिश करेंगी मुकाबला अब ऑन है
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment