Sri Lanka Women vs Pakistan Women श्रीलंका की शेरनियों ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा 2-1 से ओडीआई सीरीज पर जमाया कब्जा
महिला क्रिकेट के गलियारे से एक बहुत बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आ रही है। अगर आप भी महिला क्रिकेट के रोमांचक मुकाबलों को देखने के शौकीन हैं, तो आज का मैच आपके लिए बेहद खास रहा होगा। श्रीलंका और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला गया।
यह ऐतिहासिक और महा मुकाबला महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (हम्बनटोटा) के मैदान पर आज 28 जुलाई को खेला गया था। इस बेहद अहम मुकाबले में श्रीलंका की महिला टीम ने खेल के हर डिपार्टमेंट में पाकिस्तान को पूरी तरह पस्त कर दिया। मेजबान श्रीलंकाई टीम ने इस मैदान पर शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शुरुआत से ही मेहमान टीम पर दबाव बना दिया। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और श्रीलंका की धारदार गेंदबाजी के सामने उनके बल्लेबाज लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाते चले गए। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 41 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि गुल फिरोजा ने 40 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मुनीबा अली ने 34 रन और नजीहा अल्वी ने 30 रनों का योगदान दिया, जिसके चलते पाकिस्तान की पूरी पारी 40 ओवरों में 187 रनों पर सिमट गई।
श्रीलंका की तरफ से अचिनि कुलसूर्या विमुक्ति ने घातक गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि कविशा दिलहारी ने 27 रन देकर 3 विकेट और कप्तान चमारी अथापथु ने 27 रन देकर 3 सफलताएं अपने नाम कीं।
188 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। हालांकि सलामी बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने 12 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गईं, लेकिन इसके बाद कप्तान चमारी अथापथु ने मैदान पर आते ही रनों की बरसात कर दी। चमारी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की रिमांड लेते हुए महज 38 गेंदों में 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़कर 52 रनों की तूफानी पारी खेली।
कप्तान के आउट होने के बाद हर्षिता समरविक्रमा और हसिनी परेरा ने पाकिस्तान को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। हर्षिता ने 11 चौकों की मदद से नाबाद 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि हसिनी परेरा ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए नाबाद 50 रन पूरे किए।
श्रीलंका ने 76 गेंदें शेष रहते हुए ही 37.2 ओवर में 191/2 रन बनाकर 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल कर ली, वहीं पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना को 34 रन देकर 1 विकेट और उम्मे हानी को 43 रन देकर 1 विकेट मिला।
इस ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद श्रीलंका की शेरनियों ने पाकिस्तान की वूमेंस टीम को बुरी तरीके से रौंदा और सीरीज को शान से अपने नाम किया। श्रीलंकाई टीम की इस धाकड़ परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि उन्हें उनके घर में हराना किसी भी टीम के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है।
आपकी क्या राय है प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment