AFG vs IRE 2nd ODI 5 मैचों की ओडीआई सीरीज का दूसरा मैच पहला ओडीआई रद्द होने के बाद क्या रहमत शाह आयरलैंड को करेंगे पस्त जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
पहला वनडे तो बारिश की वजह से पूरी तरह धुल गया और बिना किसी नतीजे के मैच रद्द करना पड़ा। लेकिन अब क्रिकेट फैंस को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि कल 7 अगस्त को मैदान पर असली महामुकाबला होने जा रहा है। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का यह दूसरा मुकाबला बेहद धमाकेदार रहने वाला है।
इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह पर रहने वाली हैं। आयरलैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर हमेशा मजबूत दिखती है, लेकिन क्या रहमत शाह अपनी कप्तानी और शानदार रणनीति से आयरलैंड की इस चुनौती को ध्वस्त कर पाएंगे? यह देखना वाकई मजेदार होगा।
मुकाबला कहाँ और कब खेला जाएगा?
अगर इस मुकाबले की बात करें तो यह मैच कल यानी 7 अगस्त को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से होगी। यह मुकाबला ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड (Magheramason) के खूबसूरत मैदान पर आयोजित किया जा रहा है, जहाँ दोनों टीमें एक-दूसरे को मात देने के इरादे से उतरेंगी।
पिच और मौसम का हाल
ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड की पिच की बात करें तो यहाँ की शुरुआत हमेशा तेज गेंदबाजों के हक में रहती है। हवा में नमी होने की वजह से नई गेंद काफी स्विंग होती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी संभलकर खेलना पड़ेगा। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी और पिच पर खेल आगे बढ़ेगा, रन बनाना काफी आसान हो जाएगा। मौसम के मिजाज को देखते हुए टॉस जीतना यहाँ बहुत बड़ा रोल निभाएगा, इसलिए जो भी टीम टॉस जीतेगी वो बिना सोचे पहले गेंदबाजी चुनकर पिच की नमी का फायदा उठाना चाहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अगर दोनों टीमों के स्क्वाड में से सबसे मजबूत खिलाड़ियों को छाँटकर प्लेइंग 11 की बात करें तो आयरलैंड की प्लेइंग 11 में 1. पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), 2. एंड्रयू बालबर्नी, 3. हैरी टेक्टर, 4. लोर्कन टकर (विकेटकीपर), 5. कर्टिस कैम्फर, 6. जॉर्ज डॉकरेल, 7. एंडी मैकब्राइन, 8. मार्क अडायर, 9. गैविन होए, 10. लियाम मैकार्थी और 11. जय मूंदड़ा मैदान पर उतर सकते हैं।
वहीं अगर अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग 11 पर नजर डालें तो इसमें 1. रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), 2. इब्राहिम जादरान, 3. रहमत शाह (कप्तान), 4. हशमतुल्लाह शाहिदी, 5. अज्मतुल्लाह ओमरजई, 6. इकराम अलीखिल, 7. राशिद खान, 8. नांगयालिया खरोटे, 9. फजलहक फारूकी, 10. यामीन अहमदजई और 11. अल्लाह गजनफर जैसे घातक खिलाड़ी शामिल रहने वाले हैं।
खास नोट
यह पिछले ओडीआई मैच को देखते हुए एक संभावित प्लेइंग 11 है। अभी इसमें अगर कुछ भी चेंज ओवर होता है, तो कप्तान टॉस के टाइम पिच के मिजाज के हिसाब से 19-20 कुछ चेंज कर सकते हैं। बाकी 90% टीम सेम होने वाला है।
आपकी क्या राय है
पहला मैच धुलने के बाद अब यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीरीज में बढ़त बनाने का बड़ा मौका है। आपको क्या लगता है—क्या कप्तान रहमत शाह की अफगानिस्तान टीम यह मैच जीतकर बाजी मारेगा या फिर आयरलैंड बाजी पलट देगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
अगर यह जानकारी अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करना बिल्कुल ना भूलें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment