AFG vs IRE 4th ODI: अफगानिस्तान के पास सीरीज पर कब्जा करने का सुनहरा मौका आयरलैंड के पास घर में इज्जत बचाने की आखिरी जंग आज जीतो या सीरीज गंवाओ आइए जानते हैं स्टोर्मोंट बेलफास्ट की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की वनडे सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। सीरीज में फिलहाल अफगानिस्तान की टीम 2-0 से आगे चल रही है। पहला मैच तो खैर बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन उसके बाद के दोनों मैचों में अफगान पठानों ने आयरलैंड का जो हाल किया है, वो किसी से छिपा नहीं है।
आज खेला जाने वाला चौथा वनडे आयरलैंड के लिए सीधे-सीधे आर-पार की लड़ाई है। आयरिश टीम के पास अपने ही घर में बेइज्जती से बचने का बस यही एक आखिरी मौका बचा है—"आज जीतो और सीरीज बचाओ, या आज हारो और सीरीज गंवाओ!" दूसरी तरफ अफगानिस्तान बस एक जीत दूर है इस सीरीज ट्रॉफी को अपने नाम करने से।
स्टोर्मोंट, बेलफास्ट की पिच का क्या रहेगा मिज़ाज?
बात करें बेलफास्ट के इस ऐतिहासिक मैदान की, तो यहाँ की पिच का मिज़ाज हमेशा से थोड़ा रहस्यमयी रहता है।
शुरुआत में ठंडी हवाओं और हल्की नमी के कारण तेज़ गेंदबाजों को ज़बरदस्त स्विंग और बाउंस मिलता है। मतलब शुरुआती 10-15 ओवर बल्लेबाजों के लिए लोहे के चने चबाने जैसे होंगे। लेकिन जैसे-जैसे धूप खिलेगी और गेंद पुरानी होगी, रन बनाना काफी आसान होता जाएगा। मध्य ओवरों में स्पिनरों की फिरकी भी थोड़ा कमाल दिखा सकती है।
टॉस का क्या रहेगा फैक्टर?
बेलफास्ट के मैदान पर टॉस जीतो और आधा मैच जेब में डालो! यहाँ की परिस्थितियों को देखते हुए जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वो बिना सोचे-समझे पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा।
शुरुआती स्विंग का फायदा उठाकर विरोधी टीम के ऊपर दबाव बनाना और फिर बाद में आसानी से रन चेज करना यहाँ जीत की सबसे पक्की गारंटी मानी जाती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11:
1. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), 2. इब्राहिम जादरान, 3. सेदीकुल्लाह अटल, 4. रहमत शाह (कप्तान), 5. हशमतुल्लाह शाहिदी, 6. दरविश अब्दुल रसूल, 7. अजमतुल्लाह उमरजई, 8. राशिद खान, 9. अल्लाह गजनफर, 10. फज़लहक फारूकी, 11. यामीन अहमदजई।
आयरलैंड की प्लेइंग 11:
1. पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), 2. एंड्रयू बालबर्नी, 3. हैरी टेक्टर, 4. लोर्कन टकर (विकेटकीपर), 5. कर्टिस कैम्फर, 6. बेन कर्टिस, 7. मार्क अडायर, 8. एंडी मैकब्राइन, 9. गेविन होए, 10. केड कारमाइकल, 11. बायरन मैकडोनॉफ
नोट: यह प्लेइंग 11 पिछले मैच के कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अगर यह प्लेइंग 11 में कुछ भी चेंज ओवर होता है तो कप्तान अपनी मर्जी से टॉस के टाइम पिच के मिजाज से एक-आध चेंज करेंगे, बाकी 90% टीम सेम रहेगा ।
मैच में किस पर रहेगा नज़रें?
अफगानिस्तान के खेमे से उनके स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की फिरकी और रहमानुल्लाह गुरबाज़ का बल्ला आयरलैंड के लिए काल बन सकता है।
वहीं दूसरी तरफ, आयरलैंड को अगर अपने घर में सीरीज गँवाने से बचना है, तो उनके कप्तान पॉल स्टर्लिंग और स्टार बैटर हैरी टेक्टर को आज किसी भी हाल में अकेले दम पर मैच पलटना होगा।
आपकी क्या राय है?
क्या आज अफगानिस्तान बाज़ी मारकर सीरीज अपने नाम कर लेगा, या आयरलैंड वापसी करके आखिरी मैच तक रोमांच ले जाएगा? क्या आयरलैंड अपने घर में क्लीन स्वीप होने से बच पाएगा
आपको क्या लगता है, अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में खुलकर बताओ और हाँ, अगर यह अपडेट मजेदार लगा हो तो अपने क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल मत भूलना। क्रिकेट की ऐसी ही तड़कती-भड़कती खबरों के लिए हमारे साथ बने रहो
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment