AFG vs IRE 5th ODI क्या अफगानिस्तान करेगी क्लीन स्विप या आयरलैंड बचाएगी साख स्टॉरमोंट बेलफास्ट में आज भिड़ेंगी दोनों टीमें आइए देखते हैं पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का 5वां मैच आज दोपहर 3:15 बजे खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था, लेकिन इसके बाद अफगानी टीम ने धमाकेदार वापसी की। अफगानिस्तान लगातार तीन मैच जीतकर 3-0 से आगे है और सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। अब देखना यह है कि कल आयरलैंड वापसी करती है या अफगानिस्तान क्लीन स्वीप करती है।
मैच की पूरी जानकारी
यह 5वां वनडे मुकाबला आज दोपहर 3:15 बजे से बेलफास्ट के खूबसूरत स्टॉरमोंट मैदान पर होगा। अफगानिस्तान इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में है और लगातार जीत रही है। दूसरी ओर, आयरलैंड के लिए यह मैच अपनी साख बचाने की आखिरी जंग है ताकि वे सीरीज का अंत जीत के साथ कर सकें।
स्टॉरमोंट बेलफास्ट की पिच कैसी रहेगी?
बेलफास्ट के स्टॉरमोंट मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हवा और नमी की वजह से काफी स्विंग मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा समय बिताना होगा, फिर रन बनाना आसान हो जाएगा।
टॉस का क्या रहेगा रोल
यहाँ के मौसम को देखते हुए टॉस जीतना बहुत काम आएगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना ही चुनेगा ताकि नई गेंद की नमी का फायदा उठाकर विपक्षी टीम के शुरुआती विकेट जल्दी चटकाए जा सकें।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 कुछ इस तरह हो सकती है:
1. रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), 2. इब्राहिम जादरान, 3. सिदीकुल्लाह अटल, 4. रहमत शाह (कप्तान), 5. हशमतुल्लाह शाहिदी, 6. अजमतुल्लाह उमरजई, 7. दरविश अब्दुल रसूली, 8. राशिद खान, 9. यामीन अहमदजई, 10. जियाउर रहमान, और 11. अल्लाह गज़नफ़र।
आयरलैंड की प्लेइंग 11
आयरलैंड की टीम में ये खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं
1. एंड्रयू बालबर्नी, 2. पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), 3. हैरी टेक्टर, 4. लोर्कन टकर (विकेटकीपर), 5. कर्टिस केम्फर, 6. बेन कलिट्ज़, 7. मार्क अडायर, 8. गेविन होई, 9. लियाम मैकार्थी, 10. केड कारमाइकल, और 11. बायरोन मैकडोनो।
मैच से क्या हैं उम्मीदें?
अफगानिस्तान का पलड़ा इस समय बहुत भारी लग रहा है। गुरबाज इब्राहीम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं और राशिद खान की फिरकी के सामने आयरिश बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे। अगर आयरलैंड को यह मैच जीतना है तो उनके कप्तान पॉल स्टर्लिंग को बड़ी पारी खेलनी होगी, वरना अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप तय लग रहा है।
आपकी क्या राय है?
आयरलैंड के इस सीरीज में प्रदर्शन को देखते हुए क्या आपको लगता है कि वे 5वें वनडे में कम से कम एक मैच जीतकर अपनी साख बचा पाएगी, या फिर अफगानिस्तान पूरी तरह से क्लीन स्वीप कर देगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं! और हाँ, इस आर्टिकल को अपने क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment