Australia vs Bangladesh Test Squad Announcement कमिंस की घातक आर्मी तैयार, क्या शांतो के टाइगर्स करेंगे कंगारुओं का शिकार दोनों टीमों के खूंखार स्क्वाड ने बढ़ाई धड़कनें
क्रिकेट लवर्स के लिए आ गई है साल की सबसे बड़ी और कड़क खबर! अगर आप सोच रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट बोरिंग होता है, तो 13 अगस्त से अपनी उंगलियों पर दिन गिनना शुरू कर दीजिए.
ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक शेरों और बांग्लादेश के भूखे टाइगर्स के बीच एक ऐसी जबरदस्त जंग छिड़ने वाली है, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी. दो मैचों की इस हाई-वोल्टेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से मारारा क्रिकेट ग्राउंड (MCG 2), डार्विन में खेला जाएगा. सुबह 6:00 बजे जब आप सोकर उठेंगे, तब मैदान पर लाल गेंद से असली घमासान शुरू हो चुका होगा
ऑस्ट्रेलिया अपने घर में किसी काल से कम नहीं है और पैट कमिंस की कप्तानी में कंगारू टीम बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेलने के इरादे से उतरेगी. लेकिन ठहरिए! नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली बांग्लादेशी सेना भी इस बार सिर्फ हाजिरी लगाने नहीं, बल्कि कंगारुओं की मांद में घुसकर इतिहास रचने आ रही है.
दोनों टीमों ने ऐसे खूंखार स्क्वाड का ऐलान किया है जिसे देखकर मैदान पर कड़ा मुकाबला होना तय लग रहा है
ऑस्ट्रेलियाई टीम का खूंखार स्क्वाड (कप्तान पैट कमिंस)
कंगारू टीम के इस स्क्वाड को देखकर ही समझ आता है कि डार्विन में रन बनाना बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं होगा. इस टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर्स शामिल किए गए हैं:
कप्तान: पैट कमिंस
बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मारनस लाबुशेन, जेक वेदराल्ड
विकेटकीपर: एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस
ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन, बीयू वेबस्टर
गेंदबाज: जोश हेज़लवुड मिचेल स्टार्क, नैथन ल्योन, स्कॉट बोलंड
बांग्लादेशी टाइगर्स का दमदार स्क्वाड (कप्तान नजमुल हुसैन शांतो)
अगर ऑस्ट्रेलिया के पास अपनी होम कंडीशन का फायदा है, तो बांग्लादेश के पास भी वो जिगरा है जो किसी भी बड़ी टीम की नाक में दम कर सकता है. शांतो की सेना में अनुभव और युवा जोश का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो कंगारुओं को कड़ी टक्कर दे सकता है:
कप्तान: नजमुल हुसैन शांतो
बल्लेबाज: मोमिनुल हक, सौम्या सरकार, शदमन इस्लाम, तंजिद हसन
विकेटकीपर: मुशफिकुर रहीम, जेकर अली, अमिट हसन
ऑलराउंडर: मेहदी हसन मिराज
गेंदबाज: तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, इबादत हुसैन, खालिद अहमद, हसन महमूद, मुस्फिक हसन
पिच पर मचेगा गदर: क्या होगा इस महामुकाबले का अंजाम
क्रिकेट के जानकार मान रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना दुनिया की किसी भी टीम के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होता है. मिचेल स्टार्क की अंदर आती गेंदें और जोश हेज़लवुड की सटीक लाइन-लेंथ डार्विन की पिच पर कहर ढाने के लिए तैयार है. और अगर वहां से कोई बचा तो नैथन ल्योन अपनी जादुई फिरकी से बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे
लेकिन यह क्रिकेट है और यहाँ कभी भी पासा पलट सकता है! मुशफिकुर रहीम का सालों का तजुर्बा और मेहदी हसन मिराज की शानदार ऑलराउंडर फॉर्म कंगारुओं के प्लान को बिगाड़ सकती है. क्या बांग्लादेशी टाइगर्स इस बार ऑस्ट्रेलिया में कोई बड़ा उलटफेर कर पाएंगे या फिर पैट कमिंस की सेना हमेशा की तरह अपना दबदबा कायम रखेगी
मैच की पूरी डिटेल यहां नोट कर लो
तारीख: 13 से 17 अगस्त
समय: सुबह 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: मारारा क्रिकेट ग्राउंड (MCG 2), डार्विन
तो 13 तारीख की सुबह का अलार्म अभी से सेट कर लीजिए क्योंकि यह सीरीज बेहद रोमांचक होने वाला है आपको क्या लगता है, इस पहले मैच में कौन बाजी मारेगा अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं प्लीज अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment