BAN vs AUS 2nd Test Day 1 स्टार्क और शोरिफुल का खौफनाक स्पेल पहले ही दिन ढहे 18 विकेट जानिए पूरा हाल


क्रिकेट फैंस आज साउथ मैके के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट का असली और सबसे रोमांचक रूप देखने को मिला! ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन बल्लेबाजों के पसीने छूट गए और दिन का खेल खत्म होने तक कुल 18 विकेट मैदान पर धराशायी हो गए।

टॉस की बाजी और कप्तान का दांव

ग्रेट बैरियर रीफ एरिना मैदान पर सुबह जब सिक्के की उछाल हुई, तो बाजी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के हाथ लगी। उन्होंने बिना किसी झिझक के पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला किया। हवा में नमी और पिच की ताजी घास का फायदा उठाने का उनका यह फैसला पहली ही गेंद से मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।

कैसा रहा पिच का मिजाज

आज की पिच गेंदबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं थी! क्रीज पर आते ही गेंद को कमाल की सीम, उछाल और स्विंग मिली। मिचेल स्टार्क की अंदर आती आग उगलती गेंदें हों या फिर बांग्लादेशी पेसर शोरिफुल इस्लाम का तीखा स्पेल, बल्लेबाजों को संभलने का एक पल भी नसीब नहीं हुआ।

बांग्लादेश की पहली पारी स्टार्क के तूफान में उड़ी बल्लेबाजी

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद दर्दनाक रही, जहां सलामी बल्लेबाज सद्मान इस्लाम और तंजीद हसन बिना खाता खोले ही मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। पूरी टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 34 ओवरों में 64 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए, जबकि नजमुल शांतो लिटन दास और तंजीद जैसे स्टार बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने अकेले 6 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 3 और हेजलवुड ने 1 विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शोरिफुल का पलटवार और ग्रीन का अर्धशतक

छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी शोरिफुल इस्लाम ने बिगाड़ दी। उन्होंने ट्रैविस हेड (22 रन), मार्नस लाबुशेन (4 रन) और स्टीव स्मिथ (42 रन) को एक के बाद एक आउट कर तहलका मचा दिया। एक वक्त पर ऑस्ट्रेलिया ने भी 148 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कैमरन ग्रीन ने एक छोर संभालते हुए नाबाद 51 रनों की जुझारू पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं और उनके पास 101 रनों की बढ़त है। क्रीज पर ग्रीन के साथ नाथन लायन 10 रन बनाकर डटे हुए हैं। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने शानदार स्पेल डालते हुए 6 विकेट झटके।

​दोस्तों पहले ही दिन 18 विकेट गिरना और दोनों टीमों की तरफ से 6-6 विकेट का स्पेल देखना किसी सपने जैसा रहा! इस रोमांचक मोड़ को देखकर आपकी क्या राय है, क्या ऑस्ट्रेलिया इस बढ़त को और बड़ी कर पाएगी या बांग्लादेश दूसरे दिन मैच में वापसी करेगा?

​अपनी राय प्लीज कमेंट बॉक्स में शेयर जरूर करें। यह अपडेट अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और क्रिकेट के हर लाइव अपडेट और छोटे-मोटे टॉपिक के लिए हमारे साथ बने रहें


    
                          ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर