IND vs SL 2nd Test क्या शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर पाएगी टीम इंडिया जानिए पिच का मिजाज और प्लेइंग 11
कोलंबो में महामुकाबला दोनों टीमों की साख का सवाल
भारतीय टीम इस समय जिस शानदार लय में नजर आ रही है, उसे देखकर श्रीलंकाई खेमे में हलचल मचना लाजमी है। शुभमन गिल की युवा और आक्रामक कप्तानी ने पहले टेस्ट में ही दिखा दिया था कि यह टीम किसी भी परिस्थिति में मैच को अपने पक्ष में मोड़ने का दम रखती है। भारत के पास बल्लेबाजी में आतिशी फॉर्म और गेंदबाजी में गहराई मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ, श्रीलंका के लिए यह मुकाबला साख बचाने की लड़ाई है। अपने घरेलू मैदान SSC कोलंबो पर श्रीलंकाई टीम हमेशा से एक अलग ही तेवर में नजर आती है, ऐसे में वे भारतीय टीम को इतनी आसानी से बाजी नहीं मारने देंगे।
दिन दर दिन कैसा रहेगा पिच का मिजाज
कोलंबो के SSC क्रिकेट ग्राउंड की पिच समय के साथ अपना रंग बदलने के लिए मशहूर है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि खेल के 5 दिनों में यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ कैसा बर्ताव करेगी:
Day 1: मैच की शुरुआत में पिच के अंदर थोड़ी नमी और सतह पर हल्की ताज़ी घास देखने को मिलेगी। शुरुआती 1-2 घंटों में तेज़ गेंदबाजों को हवा और पिच से अच्छी सीम व स्विंग मिल सकती है। अगर भारतीय या श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज इस शुरुआती दबाव को झेल लेते हैं, तो दोपहर के सत्र से रन बनाना काफी आसान हो जाएगा।
Day 2 टेस्ट का दूसरा दिन बल्लेबाजों के लिए सबसे मुफीद और मददगार माना जाता है। रोलिंग के बाद पिच पूरी तरह से सेट हो चुकी होगी, गेंद सीधे और अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आएगी। बल्लेबाजों के पास इस दिन बड़ी पारियां खेलने और बोर्ड पर एक विशाल स्कोर खड़ा करने का सबसे सुनहरा मौका रहेगा।
Day 3 खेल के तीसरे दिन जैसे-जैसे धूप खिलेगी, पिच सूखने लगेगी और उस पर हल्की दरारें उभरना शुरू हो जाएंगे। दोपहर के बाद से मैदान से थोड़ी धूल उड़ेगी, जिससे स्पिन गेंदबाजों के लिए ग्रिप, टर्न और असमान उछाल मिलना शुरू हो जाएगा।
Day 4 चौथे दिन से मैदान पर पूरी तरह से स्पिनरों का राज देखने को मिलेगा। गेंद काफी तीखा मोड़ लेगी, जिससे बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर टिककर रन बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इस दिन बल्ले और पैड का तालमेल बनाए रखना खिलाड़ियों के लिए एक-एक रन का कड़ा संघर्ष बन जाएगा।
Day 5 पांचवें और आखिरी दिन पिच पूरी तरह से टूट चुकी होगी। रफ पैच और दरारों की वजह से चौथी पारी में बल्लेबाजी करना किसी खौफनाक सपने से कम नहीं होगा। गेंदबाज आसानी से गेंद को सांप की तरह टर्न कराएंगे, जिससे लक्ष्य का पीछा करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाएगा
टॉस का खेल
SSC कोलंबो के मैदान पर टॉस की भूमिका 50% से ज्यादा मैच का नतीजा तय कर देती है। जो भी कप्तान सिक्के की उछाल में बाजी जीतेगा, वह बिना किसी सोच-विचार के पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला चुनेगा। इसकी सीधी सी वजह यह है कि शुरुआती दो दिनों में जब पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो, तब बड़ा स्कोर बना लिया जाए ताकि खेल के चौथे और पांचवें दिन विरोधी टीम को टूटती हुई पिच पर स्पिनरों के खौफनाक जाल में फंसाकर मैच आसानी से अपने नाम किया जा सके।
टीम इंडिया प्लेइंग 11 (कप्तान शुभमन गिल)
भारतीय टीम की ओर से पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी 1. यशस्वी जायसवाल के साथ 2. केएल राहुल संभालेंगे। मध्यक्रम को मजबूती और स्थिरता देने के लिए 3. देवदत्त पडिक्कल, कप्तान 4. शुभमन गिल और अपनी आक्रामक शैली के लिए मशहूर विकेटकीपर 5. ऋषभ पंत क्रीज पर उतरेंगे। निचले मध्यक्रम में संतुलन बनाने के लिए 6. ध्रुव जुरेल और विश्वस्तरीय ऑलराउंडर 7. रविंद्र जडेजा मोर्चा संभालेंगे। स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा युवा 8. मानव सुथार और चतुर 9. कुलदीप यादव के हाथों में रहेगा, जबकि धारदार तेज गेंदबाजी का नेतृत्व 10. मोहम्मद सिराज और 11. प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी करेगी।
श्रीलंका प्लेइंग 11 (कप्तान धनंजया डी सिल्वा)
श्रीलंकाई टीम के लिए सलामी जोड़ी के रूप में 1. लाहिरु उदारा और 2. कामिल मिशारा पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरेंगे। मध्यक्रम में टीम को संभालने का जिम्मा 3. सहान अरच्चिगे, भरोसेमंद 4. कामिन्दु मेंडिस और खुद कप्तान 5. धनंजया डी सिल्वा निभाएंगे। ऑलराउंडर की भूमिका में 6. सोनल दिनुषा और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी 7. निरोशन डिकवेला के पास होगी। मुख्य स्पिन विभाग की कमान खतरनाक 8. प्रभाथ जयसूर्या संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान 9. असीथा फर्नांडो, 10. लाहिरू कुमारा और 11. केशरा नुवंथा की तिकड़ी के पास रहेगी।
नोट: यह प्लेइंग 11 पहले मैच के आधार पर तैयार की गई है। अगर इसमें कुछ बदलाव होता है, तो कप्तान टॉस के वक्त पिच के मिजाज को देखते हुए 19-20 का फेरबदल कर सकते हैं, बाकी 90% टीम बिल्कुल सेम होने वाली है।
दोस्तों आपको क्या लगता है क्या इंडिया श्रीलंका में क्लीन स्वीप कर पाएगी या श्रीलंका मैच जीतकर 1-1 की बराबरी से टेस्ट श्रृंखला खत्म करेगी? अपनी राय प्लीज कमेंट बॉक्स में शेयर जरूर करें और ऐसे ही क्रिकेट के हर लाइव अपडेट और रोमांचक किस्सों के लिए हमारे साथ बने रहें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment