CSK Coach New Update 2027 IPL क्या एमएस धोनी और ऋतुराज की नई पसंद बनेंगे इयान मॉर्गन आइए जानते हैं क्या है सच और क्या सिर्फ अफवाह


आईपीएल का अगला सीजन आने में भले ही थोड़ा टाइम बचा हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के दिलों में धक-धक अभी से चालू हो गई है। जब से स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम का साथ छोड़ा है, तब से हर पीली जर्सी वाला फैन बस एक ही बात पूछ रहा है भाई, अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेपॉक के डगआउट में कौन बैठेगा?

​इसी बीच क्रिकेट के शौकीनों के बीच एक खबर एकदम आग की तरह फैल रही है। कहा जा रहा है कि इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जिताने वाले इयान मॉर्गन सीएसके के नए हेड कोच बन सकते हैं!

क्या एमएस धोनी और ऋतुराज को पसंद आ गए हैं मॉर्गन?

​फैंस में चर्चा यही चल रही है कि महेंद्र सिंह धोनी, टीम के कर्ता-धर्ता काशी विश्वनाथन और अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मिलकर एक ऐसे दिमाग की तलाश कर रहे हैं जो मैदान पर एकदम शांत रहकर बड़े फैसले ले सके। अब आप खुद सोचो, इयान मॉर्गन का मिजाज भी तो बिल्कुल एमएस धोनी जैसा ही है! ना मैदान पर फालतू का गुस्सा, ना कोई फालतू का ड्रामा—बस खामोशी से अपना गेम प्लान बनाकर मैच जीत लेना।

​अगर मॉर्गन और सीएसके की बात जम जाती है, तो ऋतुराज के लिए इससे बढ़िया क्या होगा? एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी का बरसों का तजुर्बा और दूसरी तरफ मॉर्गन की टी-20 वाली तगड़ी सोच।

​अब आइए जानते हैं इस खबर की पूरी सच्चाई

​अब आते हैं एकदम मुद्दे की बात पर, जो आपको जानना बहुत जरूरी है! सच तो यह है कि अभी तक सीएसके मैनेजमेंट या इयान मॉर्गन की तरफ से ऐसा कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

​तो क्या इस खबर को पूरी तरह सच मान लें? भाई, बिल्कुल नहीं! अभी इसे 100% पक्की खबर मानना जल्दबाजी होगी। लेकिन हां, क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया पर जो हवा चल रही है, उसे देखकर 50 से 60 परसेंट चांस जरूर लग रहा है कि मॉर्गन इस रोल के लिए इंटरेस्टेड हैं और सीएसके भी उनके नाम पर सोच-विचार कर रही है।

तो आखिर में बात का निचोड़ क्या है?

​अगर यह बात सिर्फ एक अफवाह बनकर हवा में उड़ जाती है, तो कोई बात नहीं। लेकिन सोचो, अगर इस बात में थोड़ी सी भी सच्चाई निकली और मॉर्गन चेपॉक के मैदान पर नजर आ गए, तो अगले सीजन में अपनी 'यलो आर्मी' का भौकाल अलग ही देखने को मिलेगा

​फिलहाल तो फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि सस्पेंस जल्दी खत्म हो और टीम की तरफ से कोई पक्की खबर सामने आए

आपकी क्या राय है? दोस्तों, आपको क्या लगता है? क्या इयान मॉर्गन को ही CSK का नया हेड कोच बन जाना चाहिए, या फिर सीएसके मैनेजमेंट को किसी और चेहरे पर इंटरेस्ट दिखाना चाहिए? या फिर किसी भारतीय दिग्गज की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए? आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में अपनी बात जरूर शेयर करें

​और हां, इस ताजा अपडेट को अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें। ऐसे ही क्रिकेट की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें



                           ...लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर