CSK vs Dhoni News 18 साल पुराना रिश्ता खतरे में जानिए क्या है पूरी कहानी
अरे यार अगर तुम भी मेरी तरह क्रिकेट के दीवाने हो और थाला यानी हमारे माही के फैन हो तो यह खबर सुनकर तुम्हारा दिल भी थोड़ा भारी हो सकता है। 2008 में जब IPL की शुरुआत हुई थी, तब से धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का रिश्ता सिर्फ एक खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी का नहीं रहा, बल्कि हम सब फैंस के लिए एक अटूट इमोशन बन गया। धोनी ने अपनी चतुर कप्तानी और शानदार खेल के दम पर CSK को 5 बार IPL की ट्रॉफी जिताई है। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स से खबरें आ रही हैं कि 18 साल पुराने इस प्यार भरे रिश्ते में थोड़ी खटास आ गई है
मामला दरअसल क्रिकेट के मैदान का नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे बिजनेस टेबल की बातचीत का है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने करियर के इस मोड़ पर धोनी CSK में कुछ हिस्सेदारी (स्टेक) खरीदना चाहते थे। वह फ्रेंचाइजी के साथ अपने जुड़ाव को एक नए और मजबूत लेवल पर ले जाना चाहते थे और सबसे खास बात यह है कि वे इसके लिए बाकायदा अपनी जेब से पैसा देने को तैयार थे। वे कोई मुफ़्त में स्टेक नहीं मांग रहे थे। लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच हिस्सेदारी के सही प्रतिशत पर बात नहीं बन पाई।
अगर आंकड़ों की बात करें तो खबर है कि शुरुआत में 25% हिस्सेदारी खरीदने की बात रखी गई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी की ओर से सिर्फ 3% की पेशकश हुई। फिर बातचीत का दौर आगे बढ़ा, मांग घटकर 20% और फिर 18% तक आई, पर फ्रेंचाइजी का आखिरी ऑफर 5.5% पर ही आकर रुक गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि यह सारी बातचीत सिर्फ जुबानी (मौखिक) ही रह गई और कोई formal डॉक्यूमेंट तैयार नहीं हो सका।
फैंस के लिए चिंता की बात यह भी है कि IPL 2026 का पूरा सीजन धोनी ने मिस किया था। चोट के कारण वे IPL 2026 में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। कई दिग्गजों और रिपोर्ट्स का तो यह भी मानना था कि 2026 ही उनका आखिरी IPL सीजन साबित हो सकता था लेकिन पूरे सीजन मैदान से बाहर रहने और अब इस बिजनेस डील के अटकने से धोनी के फ्यूचर पर अनिश्चितता के काले बादल मंडराने लगे हैं।
तो दोस्तों, आपको क्या लगता है क्या 25% से शुरू हुई यह डील 5.5% पर अटकने की वजह से दोनों के बीच खटास आई है क्या महज एक बिजनेस स्टेक की वजह से 18 साल पुराना इतना खूबसूरत नाता सच में टूट जाएगा
क्या 2026 मिस करने के बाद अब धोनी 2027 में मैदान पर धमाकेदार वापसी करेंगे या फिर वे पीली जर्सी को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे
आपकी इस पूरे माजरे पर क्या राय है प्लीज अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें। और हां, इस दिल तोड़ देने वाली न्यूज़ को अपने सभी क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें। ऐसे ही क्रिकेट के हर छोटे-बड़े लाइव अपडेट्स और मसालेदार खबरों के लिए हमेशा बने रहें Cric spot Hindi पर
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment