ENG vs PAK 1st Test Day 2 हेडिंग्ले में पाकिस्तान पर अंग्रेजों का 'हल्ला बोल ली 195 रनों की तगड़ी बढ़त
इंग्लिश मिडल ऑर्डर की आक्रामक बल्लेबाजी और ब्रुक का तूफान
पहले दिन के स्कोर 112/2 से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम को कप्तान जो रूट और जे. कॉक्स ने बेहद सधे हुए अंदाज में संभाला। दोनों के बीच एक मजबूत साझेदारी देखने को मिली। जो रूट ने संयम से खेलते हुए 66 रनों की कप्तानी पारी खेली जबकि जे. कॉक्स ने 73 रनों का बेहतरीन योगदान दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद क्रीज पर आए हैरी ब्रुक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर पूरी तरह से हमला बोल दिया। ब्रुक ने मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट्स खेलते हुए महज 93 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली हालांकि वे अपने शतक से चूक गए। उनके अलावा डी. लॉरेंस ने भी 51 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिसकी बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 350 के पार पहुंच सका।
अली उस्मान का पंजा (5-Wicket Haul) और पाकिस्तानी गेंदबाजी
पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो मैच के दूसरे दिन उनके बाकी गेंदबाज बेबस नजर आए, लेकिन स्पिनर अली उस्मान ने एक छोर से किला संभाले रखा। उस्मान ने शानदार लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए 23 ओवरों में 92 रन देकर 5 अहम विकेट चटकाए। उन्होंने जे. कॉक्स, हैरी ब्रुक, डी. लॉरेंस गस एटकिंसन और ओली रोबिंसन को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को 1-1 सफलता मिली। हालांकि खुर्रम शहजाद बेहद महंगे साबित हुए और उन्होंने 19 ओवरों में 111 रन लुटा दिए।
दूसरे दिन के स्टार परफॉर्मर्स और मैच की स्थिति
दूसरे दिन बल्लेबाजी में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक 93 रन जे. कॉक्स 73 रन और जो रूट 66 रन सबसे बड़े हीरो साबित हुए। वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से अली उस्मान 5/92 अकेले दम पर इंग्लैंड को रोकने की कोशिश करते दिखे। फिलहाल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर जे. स्मिथ 16 रन के साथ जोफ्रा आर्चर 0 रन डटे हुए हैं।
मैच का स्कोर कार्ड
पाकिस्तान की पहली पारी 48.1 ओवरों में केवल 171 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 82 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 366 रन बना लिए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 195 रनों की कर ली है।
आपको क्या लगता है दोस्तों क्या पाकिस्तान तीसरे दिन वापसी कर पाएगा या इंग्लैंड का ऐसे ही दबदबा बरकरार रहेगा और वह तीसरे दिन और बड़ी बढ़त लेकर पाकिस्तान को चारों खाने चित कर मैच में एकतरफा अंदाज से जीतने की कोशिश करेगी या पाकिस्तान कुछ फाइटबैक करेगा
आपकी क्या राय है प्लीज कमेंट में अपनी राय जरूर शेयर करें। इस अपडेट को अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें और ऐसे ही लाइव अपडेट्स और रोमांचक किस्सों के लिए हमारे साथ बने रहें क्रिक स्पॉट हिंदी पर।
...लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment