Hardik Pandya CSK Trade क्या सच में धोनी की टीम में जा रहे हैं हार्दिक पंड्या जानिए शिवम दुबे + ₹10 करोड़ वाली अफवाह का असली सच


अगर आप भी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया चला रहे हो, तो आपकी टाइमलाइन पर भी एक ही खबर तैर रही होगी हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं कोई कह रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हार्दिक के बदले शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये कैश का ऑफर दे दिया है, तो कोई कहानी बना रहा है कि KKR और केमरन ग्रीन के साथ कोई बड़ी डील पक रही है।  

​इंटरनेट पर यह सब पढ़कर तो ऐसा लगा जैसे ट्रेड पक्का हो चुका है और हार्दिक बस पीली जर्सी पहनने ही वाले हैं! लेकिन रुकिए, हवा में उड़ रही इन खबरों के पीछे का सच कुछ और ही है।

​क्या है इस वायरल ट्रेड ड्रामे की असली सच्चाई 

​सोशल मीडिया पर लोग अपने मन से कहानियाँ गढ़ रहे हैं। किसी ने लिख दिया कि मुंबई इंडियंस ने CSK से 19 साल के युवा स्टार आयुष म्हात्रे को मांग लिया था, लेकिन चेन्नई ने साफ मना करके शिवम दुबे और ब्रेविस का पैकेज रख दिया।

​लेकिन मेरे भाई, जब बात हद से ज्यादा बढ़ने लगी, तो मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों की मैनेजमेंट को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

​मुंबई इंडियंस का आधिकारिक बयान: MI के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में कहा है कि “फिलहाल किसी भी फ्रैंचाइज़ी के साथ हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है। टीम अभी अपने पिछले सीजन की समीक्षा (Post-Season Review) कर रही है।”

​CSK के CEO का करारा जवाब: चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने भी इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि हार्दिक को टीम में लाने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई है, ये सब केवल सोशल मीडिया का ड्रामा है।

​आखिर क्यों फैली इतनी बड़ी अफवाह 

​अब आप सोच रहे होंगे कि अगर बात हुई ही नहीं, तो इतना बवंडर क्यों मचा?

​असल में, पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था और टीम टेबल में नीचे की तरफ खिसक गई थी। जब भी किसी बड़ी टीम का सीजन खराब जाता है, तो फैंस और ट्रोल्स अपने आप कयास लगाने लगते हैं कि कप्तान बदला जाएगा या खिलाड़ी टीम छोड़ेंगे। बस इसी बात का फायदा उठाकर इंटरनेट पर 'हार्दिक-CSK' के ट्रेड की कहानी गढ़ दी गई।

​सीधा हिसाब यह है कि हार्दिक पंड्या अभी भी मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा हैं। न तो कोई 10 करोड़ की डील हुई है और न ही शिवम दुबे कहीं जा रहे हैं। जब तक आधिकारिक तौर पर दोनों टीमों के सोशल मीडिया हैंडल से कुछ पोस्ट न आ जाए, तब तक ऐसी सनसनीखेज खबरों पर यकीन मत कीजिए!

​जैसे ही इस मामले पर कोई असली और पक्की अपडेट आएगी, हम आपको सबसे पहले बता देंगे

​क्या आपने भी सोशल मीडिया या यूट्यूब पर हार्दिक पांड्या के CSK में ट्रेड होने वाले वे तड़कते-भड़कते वीडियो देखे थे? सच बताना, एक पल के लिए तो आपको भी लगा होगा न कि भाई यह खबर बिल्कुल सच्ची है और हार्दिक अब पीली जर्सी पहनने वाले हैं! लेकिन आपको बता दें कि ऐसी कोई भी न्यूज़ रियल नहीं है। यह सब बस व्यूज बटोरने के लिए फैलाई गई कोरी अफवाह है, इसलिए इन फर्जी दावों और अफवाहों के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। क्रिकेट की ऐसी ही 100% सटीक और रियल खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें। वैसे इस पूरी ट्रेड वाली अफवाह पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं! और हाँ, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो और जानकारी सही लगी हो, तो इसे अपने क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें

                          ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर