IND vs SL 1st Test: श्रीलंका वर्सेस इंडिया गॉल में आज से मचेगा महा घमासान जानिए टॉस का रोल पिच का मिजाज और क्या होने वाला है दोनों टीमों का प्लेइंग 11
श्रीलंका और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से श्रीलंका के ऐतिहासिक और बेहद खूबसूरत गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाला भारत का यह युवा दल जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगा। दूसरी तरफ धनंजय डी सिल्वा की अगुवाई में श्रीलंकाई टीम अपने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाकर भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार बैठा है।
दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाने के लिए मैदान पर अपना पूरा जोर लगाने वाली हैं।
टॉस बनेगा असली बॉस
गॉल के इस मैदान पर टॉस की भूमिका बहुत ज्यादा अहम होने वाला है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो इस पिच पर पहली पारी में औसतन 375 रन बनते हैं। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, रन बनाना मुश्किल होता जाता है और चौथी पारी का औसत स्कोर घटकर सिर्फ 155 रन ही रह जाता है।
ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान बिना ज्यादा सोच-विचार किए पहले बल्लेबाजी चुनने का फैसला ही करेगा। चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना इस पिच पर किसी भी टीम के लिए बेहद कठिन काम रहने वाला है।
कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज
गॉल की यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही बड़ा दिलचस्प इम्तिहान साबित होगा
शुरुआती गति और उछाल: मैच के शुरुआती दिन पिच पर काफी गति और बाउंस (Fast & Bounce) देखने को मिलने वाला है, जिसका फायदा तेज गेंदबाज उठाने की कोशिश करेंगे।
बल्लेबाजी का सही मौका शुरुआत में गेंद की चमक थोड़ी पुरानी होने के बाद पहली और दूसरी पारी में रन बनाना काफी हद तक आसान रहेगा।
स्पिन का असली जादू: तीसरे और चौथे दिन से पिच में दरारें पड़ने लगेंगी, जिसके बाद स्पिन गेंदबाजों की गेंदें घूमना शुरू होंगी और वो हावी होते दिखेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम India Playing 11
यशस्वी जयसवाल, 2. केएल राहुल, 3. शुभमन गिल (कप्तान), 4. सरफराज खान / देवदत्त पडिक्कल, 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6. रवींद्र जडेजा, 7. ध्रुव जुरेल, 8. कुलदीप यादव, 9. मोहम्मद सिराज, 10. प्रसिद्ध कृष्णा, 11. एम सुथार / जी सिंह बराड़
श्रीलंकाई टीम Sri Lanka Playing 11
निशान मदुश्का, 2. लाहिरू उदारा, 3. दिनेश चांदीमल, 4. धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), 5. निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), 6. कामिंदु मेंडिस, 7. रमेश मेंडिस, 8. असित फर्नांडो, 9. प्रभात जयसूर्या, 10. लाहिरू कुमारा, 11. विश्वा फर्नांडो।
खास नोट: ध्यान रहे कि यह सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला है, इसलिए यह एक संभावित प्लेइंग 11 है। हालांकि 90% यही प्लेइंग 11 खेलने वाला है। बाकी अगर कप्तान टॉस के समय पिच के मिजाज को देखते हुए कोई फैसला लेता है, तो एकाध बदलाव देखने को मिल सकता है।
किन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी निगाहें
यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल के कंधों पर भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी रहने वाला है।
मध्यक्रम में ऋषभ पंत का ताबड़तोड़ अंदाज किसी भी वक्त मैच का रुख मोड़ सकता है। वहीं गेंदबाजी में गॉल की घूमती पिच पर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी विरोधी टीम के पसीने छुड़ाने का काम करेगी।
दूसरी ओर श्रीलंका के लिए उनके कप्तान धनंजय डी सिल्वा और स्पिनर प्रभात जयसूर्या सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। गॉल के मैदान पर प्रभात जयसूर्या का रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है, इसलिए भारतीय बल्लेबाजों को उनसे विशेष रूप से संभलकर रहना पड़ेगा।
मैच कहां और कब देखें Match Details & Streaming
यह पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जाने वाला है।
मैच का आयोजन गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में हो रहा है।
जो भी दर्शक इस मुकाबले का लाइव एक्शन देखना चाहते हैं, वे अपने टीवी पर Sony Sports Network पर मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप Sony LIV ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी क्या राय है दोस्त
क्या शुभमन गिल की यह युवा भारतीय ब्रिगेड श्रीलंका को उसी के घर में धूल चटाकर तिरंगा लहरा पाएगी? या फिर श्रीलंका अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाकर बाजी मार लेगी? आपको क्या लगता है पहला टेस्ट मैच कौन जीतेगा?
अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताएं! और हां, अगर आप भी सच्चे क्रिकेट प्रेमी हैं तो इस आर्टिकल को अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी मत भूलिएगा
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment