IND vs SL 1st Test अभ्यास के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल जानिए क्या 15 अगस्त को खेल पाएंगे पहला मैच
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से जो गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है ना, उससे ठीक पहले अपने फैंस के लिए थोड़ी टेंशन देने वाली खबर आई है। प्रैक्टिस के दौरान अपने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को चोट लग गई।
अब बात यह है कि आखिर ग्राउंड पर हुआ क्या था और क्या गिल 15 अगस्त को मैदान में उतरेंगे या नहीं?
दरअसल, जब गॉल में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था, तब गिल नेट पर बैटिंग कर रहे थे। तभी एक तेज गेंद सीधे आकर उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर लग गई। गेंद लगते ही गिल थोड़े दर्द में दिखे और फिर तुरंत बैटिंग छोड़कर बाहर बैठ गए। यह खबर जैसे ही बाहर आई, सब सोचने लगे कि कहीं गिल पहले मैच से बाहर तो नहीं हो जाएंगे?
लेकिन भाई, अच्छी बात यह है कि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। मेडिकल टीम ने तुरंत उनके अंगूठे पर बर्फ लगाई और स्प्रे छिड़का। थोड़ी देर आराम करने के बाद गिल खुद वापस बैटिंग करने आ गए और आराम से शॉट लगाने लगे। चोट ज्यादा गहरी नहीं है, बस हल्की सी खरोंच आई थी, तो वो पहला टेस्ट मैच पक्का खेलेंगे!
टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी हैं शुभमन गिल?
अगर देखा जाए तो श्रीलंका की इन टर्निंग पिचों पर शुभमन गिल का क्रीज पर होना भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। गिल ना सिर्फ टॉप ऑर्डर में आकर पारी को संभालते हैं, बल्कि अपनी अटैकिंग बैटिंग से स्पिनरों पर दबाव भी बनाए रखते हैं। टेस्ट फॉर्मेट में जिस तरह से वो मैच को कंट्रोल करते हैं, उससे टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में बहुत मदद मिलती है। ऐसे में अगर उन्हें कुछ हो जाता, तो पहले ही मैच में भारत के लिए बड़ी सिरदर्दी खड़ी हो सकती थी।
वैसे एक और मजेदार बात बताऊं? एक तरफ जहां गिल की चोट की चर्चा हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ अपने मोहम्मद सिराज मियां भाई बिल्कुल नए स्टाइल में नजर आने वाले हैं! श्रीलंका पहुंचते ही सिराज एकदम नए और कूल हेयरस्टाइल में दिखे हैं, और ऐसा लग रहा है कि 'मिया भाई' अब अपने इस नए लुक के साथ श्रीलंका के बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खैर, 15 अगस्त से गॉल में मुकाबला शुरू हो जाएगा। गॉल की पिच पर हमेशा से स्पिनरों का बोलबाला रहा है, इसलिए अपने बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर और समझदारी से खेलना होगा।
आपकी क्या राय है, श्रीलंका वर्सेस इंडिया के इस फर्स्ट टेस्ट मैच में शुभमन गिल को कप्तानी और शुभमन गिल प्लेयर की कितनी जरूरत पड़ेगी इंडिया को? अपनी राय प्लीज कमेंट बॉक्स में शेयर करें और अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment