IND vs SL 1st Test Day 4 ऋषभ पंत का तूफान और गेंदबाजों का कहर चौथे दिन ही बैकफुट पर श्रीलंका जीत से बस 6 विकेट दूर भारत
दिन की शुरुआत में भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर जाकर सिमटी। शुरुआत में झटका तब लगा जब यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल (35 रन) और देवदत्त पडिक्कल (44 रन) ने मिलकर पारी को संभाला। फिर क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत ने अपने बेफिक्र अंदाज में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पंत ने सिर्फ 69 गेंदों में 8 चौके और 2 शानदार छक्के जड़कर 66 रनों की आतिशी पारी खेली। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने 4 और प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट चटकाए।
372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुरुआत में ही निशान मदुश्का (6) को आउट कर पहला झटका दे दिया। इसके बाद युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए लहिरु उदारा (16) और सूरियाबंडारा (0) को पवेलियन भेज दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी कुसल मेंडिस (2) का विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 47 रन पर 4 विकेट कर दिया।
दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुषा 25 क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत की तरफ से मानव सुथार को 2 विकेट मिले, जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 1-1 सफलता आई।
दोस्तों गॉल में भारतीय गेंदबाजों और ऋषभ पंत का जलवा जारी है! अब श्रीलंका को हराने के लिए भारत को सिर्फ 6 विकेटों की जरूरत है। क्या आपको लगता है कि टीम इंडिया 5वें दिन के पहले ही सेशन में श्रीलंका को समेटकर सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त बना लेगी या फिर धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुषा पांचवें दिन कोई चमत्कार करके श्रीलंका की वापसी कराएंगे
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताएं! खेल जगत की ऐसी ही हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment