IND vs SL 27 अगस्त के बाद 1 महीने के लिए गायब होगी टीम इंडिया जानिए 30 दिन के मिस्ट्री ब्रेक का सच और वेस्टइंडीज़-न्यूज़ीलैंड सीरीज़ का पूरा शेड्यूल


27 अगस्त की तारीख अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए क्योंकि इस दिन कोलंबो टेस्ट खत्म होते ही टीम इंडिया के कुछ सबसे बड़े चेहरे अचानक गायब हो जाएंगे, तो वहीं कुछ गुमनाम सितारे मैदान पर तबाही मचाते दिखेंगे। अगर आपको लगता है कि अगले 30 दिन भारतीय क्रिकेट शांत रहने वाला है, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है... असली ड्रामा तो अब शुरू होगा

​अगर आप 27 अगस्त के बाद भारतीय टीम का कैलेंडर उठाकर देखेंगे, तो आपको 27 सितंबर तक पूरे 30 दिनों के लिए 'सन्नाटा' दिखाई देगा। यानी 1 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का कोई मैच ही नहीं है!

​अब ऐसे में फैंस के मन में दो बड़े सवाल आ रहे हैं—पहला कि क्या 27 अगस्त के बाद पूरी टीम इंडिया 1 महीने के लिए छुट्टी मनाने चली जाएगी? और दूसरा कि इस ब्रेक के खत्म होते ही भारत का अगला शेड्यूल क्या है? चलिए, आज आपके इन दोनों सवालों के जवाब आसान भाषा में समझते हैं।

​क्या 1 महीने तक आराम करेंगे भारतीय खिलाड़ी? जानिए असली सच!

​अगर आपको लगता है कि 27 अगस्त को कोलंबो टेस्ट खत्म होते ही सारे भारतीय खिलाड़ी 30 दिनों के लिए अपने-अपने घर जाकर सो जाएंगे, तो यह आपकी बहुत बड़ी गलतफहमी है!

​दरअसल, भारतीय क्रिकेट में 23 अगस्त से ही देश का सबसे बड़ा रेड-बॉल टूर्नामेंट 'दलीप ट्रॉफी 2026' शुरू हो रहा है, जो 10 सितंबर तक चलने वाला है। अब आप पूछेंगे कि जब श्रीलंका में टेस्ट चल रहा होगा, तो दलीप ट्रॉफी कौन खेलेगा? यहीं पर बीसीसीआई और गौतम गंभीर का वर्कलोड मैनेजमेंट का मास्टरप्लान काम आता है।

​बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दो हिस्सों में बांट दिया है:

​1. वर्कलोड मैनेजमेंट वाले चुनिंदा स्टार्स (जो रेस्ट पर रहेंगे):

श्रीलंका में 27 अगस्त तक 5 दिनों का थकाऊ टेस्ट खेलने के बाद शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य खिलाड़ियों को 1 महीने का प्रॉपर रेस्ट दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया को बिना रुके महीनों तक बैक-टू-बैक क्रिकेट खेलना है।

​2. दलीप ट्रॉफी में पसीना बहाने वाले सितारे:

वहीं दूसरी तरफ, जो खिलाड़ी श्रीलंका टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं या जिन्हें रेड-बॉल प्रैक्टिस की सख्त ज़रूरत है, वे दलीप ट्रॉफी में ज़ोनल टीमों की तरफ से मैदान में उतरेंगे।

​यहाँ सबसे दिलचस्प मामला सारांश जैन का है! सारांश जैन को श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ के स्क्वाड में चुना गया है, लेकिन इसके साथ ही सेंट्रल ज़ोन की दलीप ट्रॉफी टीम में भी उनका नाम है। श्रीलंका टेस्ट खत्म होते ही वे सीधे आकर अपनी ज़ोनल टीम से जुड़ेंगे।

​इसके अलावा ईशान किशन (इस्ट ज़ोन कप्तान), 15 साल के तूफानी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद शमी, आकिब नबी (जिन्हें बुमराह के बैकअप के रूप में देखा जा रहा है), मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, सरफ़राज़ खान, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में अपनी-अपनी टीमों के लिए जान लगाते दिखेंगे। यानी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एंटरटेनमेंट कभी रुकने वाला नहीं है!

​1 महीने के ब्रेक के बाद कैसा है टीम इंडिया का 'नेक्स्ट शेड्यूल'?

​अब बात करते हैं उस सबसे बड़े सवाल की जो हर फैन पूछ रहा है—27 अगस्त के बाद जब 27 सितंबर को यह 1 महीने का 'मिस्ट्री ब्रेक' खत्म होगा, तो भारत का मुकाबला किससे होगा?

​दोस्तो, 27 सितंबर के बाद भारतीय टीम सांस लेने का मौका भी नहीं पाएगी। वेस्टइंडीज़ से लेकर न्यूज़ीलैंड तक, भारत का आगे का शेड्यूल कुछ ऐसा रहने वाला है:

​1. वेस्टइंडीज़ का भारत दौरा (सितंबर-अक्टूबर 2026):

​30 दिन के ब्रेक के बाद सबसे पहले वेस्टइंडीज़ की टीम भारत दौरे पर आएगी। यहाँ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की धमाकेदार सीरीज़ खेली जाएगी:

​3 ODI मैचेस: 27 सितंबर (तिरुवनंतपुरम), 30 सितंबर (गुवाहाटी), 3 अक्टूबर (मोहाली)।

​5 T20I मैचेस: 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच (लखनऊ, राँची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में)।

​2. भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा (अक्टूबर-नवंबर 2026):

​वेस्टइंडीज़ सीरीज़ खत्म होते ही भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड की उड़ानों में होगी। न्यूज़ीलैंड की धरती पर भारत को एक बहुत लंबा और कठिन दौरा खेलना है:

​5 T20I मैचेस: 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक।

​5 ODI मैचेस: 4 नवंबर से 15 नवंबर तक।

​2 टेस्ट मैचेस: 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक।

​3. श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर 2026):

​न्यूज़ीलैंड से लौटने के बाद साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में श्रीलंका की टीम लिमिटेड ओवर सीरीज़ खेलने भारत आएगी:

​3 ODI मैचेस: 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक (दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद)।

​3 T20I मैचेस: 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक (राजकोट, कटक, पुणे)

​चलते-चलते 

​सीधा सा गणित यह है कि टीम इंडिया 27 अगस्त के बाद गायब नहीं हो राहा है। गिल, राहुल और जायसवाल जैसे खिलाड़ी अपनी बैटरी चार्ज करने के लिए 1 महीने के रेस्ट पर रहेंगे, तो वहीं सारांश जैन, ईशान किशन, शमी और रिंकू सिंह जैसे शेर दलीप ट्रॉफी में अपना जलवा दिखाएंगे। और जैसे ही सितंबर का महीना खत्म होगा, वेस्टइंडीज़ और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्रिकेट का असली मेला शुरू हो जाएगा।

​आपको बीसीसीआई का यह वर्कलोड मैनेजमेंट और दलीप ट्रॉफी में युवाओं को मौका देने का फैसला कैसा लगा? नीचे कमेंट करके अपनी राय ज़रूर बताएं अगर पोस्ट अच्छी लगी हो,तो दोस्तों के साथ शेयर करें


                            ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर