IND vs SL 2nd Test Day 1 पडिक्कल के शतक और गिल की फिफ्टी से कोलंबो में छा गया भारत
बात अगर टॉस की करें तो कप्तान शुभमन गिल ने सिक्का उछलते ही बाजी मार ली और बिना किसी झिझक के पहले बल्लेबाजी करने का एकदम सही फैसला सुनाया। कोलंबो की इस पिच पर सुबह-सुबह तेज गेंदबाजों के लिए हल्की-फुल्की स्विंग जरूर मौजूद थी, लेकिन जैसे-जैसे धूप खिली, पिच एकदम बैटिंग के लिए मक्खन होती चली गई। गिल का टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला पूरी तरह से मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ, क्योंकि चौथी पारी में इस पिच पर स्पिनरों का बोलबाला होने वाला है।
अब जरा भारत के बल्लेबाजी कार्ड पर नजर डालें तो यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 9 चौकों के साथ 45 रनों की ताबड़तोड़ शुरुआत दी, हालांकि केएल राहुल 18 रन (33 गेंद) बनाकर सस्ते में निपट गए। इसके बाद क्रीज पर आए देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के परखच्चे उड़ा दिए पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 12 शानदार चौकों की मदद से 117 रनों की यादगार शतकीय पारी खेली।
उनका बखूबी साथ दिया कप्तान शुभमन गिल ने, जिन्होंने 108 गेंदों में 50 रन ठोके। बीच में ऋषभ पंत को 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा, जो थोड़ा चिंताजनक रहा। इसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी 83 गेंदों में 43 रनों का उपयोगी योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 7 (21 गेंद) और एस. जैन (5 गेंद) में 4 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं, जिससे टीम का कुल स्कोर 85 ओवरों में 300/5 तक पहुंच गया।
श्रीलंकाई गेंदबाजी की बात करें तो उनके सबसे असरदार हथियार असिता फर्नांडो रहे, जिन्होंने 16 ओवर में 46 रन देकर भारत के 3 अहम विकेट चटकाए। उनके अलावा लाहिरू कुमारा ने 13 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट और केशरा नुवंता ने 22 ओवर में 93 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। श्रीलंका के मुख्य स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 27 ओवर तो फेंके, लेकिन 90 रन लुटाने के बाद भी उनके हाथ खाली ही रहे।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कल दूसरे दिन श्रीलंका के गेंदबाज वापसी करते हुए भारत के बाकी 5 विकेट जल्दी झटक पाएंगे, या फिर हमारे ये युवा शेर श्रीलंका का पूरी तरह से कचूमर निकाल देंगे? आपको क्या लगता है गुरु, भारत पहली पारी में कितना स्कोर बनाएगा? कमेंट में अपनी राय जरूर बताओ
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment