IND vs SL 2nd Test Day 2 धनंजय डी सिल्वा की एक बड़ी गलती और कोलंबो में घुटनों पर आई श्रीलंका ढह गया लंकापति का किला
भाई सच बताऊँ श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा को वो छूटा हुआ कैच ताउम्र याद रहने वाला है! पहले दिन जब देवदत्त पडिक्कल का कैच टपकाया था, वही एक भूल आज दूसरे दिन पूरी श्रीलंकन टीम पर काल बनकर टूटी। पडिक्कल तो खैर पहले दिन ही 117 रन बनाकर आउट हो चुके थे। लेकिन उनकी उसी नींव पर हमारे शेरों ने दूसरे दिन कोलंबो के ऐतिहासिक SSC मैदान पर श्रीलंका को पूरी तरह घुटनों के बल ला खड़ा किया। पहले दिन का दबदबा दूसरे दिन ऐसी सुनामी में बदला कि भारत ने अपनी पहली पारी 138 ओवर में 9 विकेट खोकर 503 रन पर घोषित कर दी। इसके बाद जब श्रीलंका की टीम मैदान में उतरी, तो भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 3 ओवर के अंदर ही उनके 2 विकेट महज 8 रन पर चटका दिए। श्रीलंका अभी भी भारत से 495 रन पीछे है और मैच में पूरी तरह बैकफुट पर आ चुकी है।
दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो क्रीज पर सारांश जैन और ध्रुव जुरेल मौजूद थे। सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए, और उनके पवेलियन लौटते ही मैदान पर वापसी हुई हमारे स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की, जो पहले दिन 3 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। पंत ने क्रीज पर आते ही लंकाई गेंदबाजों का धागा खोल दिया और 89 गेंदों में 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्कों के साथ 63 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल का बल्ला मानो आग उगल रहा था जुरेल ने 177 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए नाबाद 115 रनों का शानदार शतक जड़ दिया
इनके अलावा पहले दिन पडिक्कल के 117 रन, कप्तान शुभमन गिल के 50 रन, यशस्वी जायसवाल के 45 रन और रवींद्र जडेजा के 43 रनों की बदौलत भारत 500 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहा। निचले क्रम में मानव सुथार ने 18 रन, केएल राहुल ने 18, प्रसिद्ध कृष्णा ने नाबाद 4 और सिराज ने 3 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट (108 रन) चटकाए, जबकि केशरा नुवंथा और प्रबात जयसूर्या को 2-2 विकेट मिले।
503 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद भारत ने पारी घोषित की, तो श्रीलंका के पास दिन के सिर्फ 3 ओवर का खेल बचा था। लेकिन इतने में ही 'दो भाई दो तबाही' वाला काम हो गया! रफ्तार के सौदागर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में लाहिरू उदारा (1 रन) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराकर पहला झटका दिया। इसके ठीक अगले ओवर में युवा स्पिनर मानव सुथार ने फिरकी का जादू दिखाया और प्रबात जयसूर्या (2 रन) को LBW करके श्रीलंका के होश उड़ा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका 8/2 के स्कोर पर सिमट चुकी है और नाइटवॉचमैन कमिल मिशारा 5 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।
जिस तरह से मैदान पर गेंद टर्न हो रही है और उछाल मिल रहा है, ऐसा लग रहा है कि तीसरे दिन ही भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली और दूसरी दोनों पारियां समेट देंगे। गुरु, अब तुम बताओ, क्या भारत श्रीलंका को फॉलो-ऑन देकर एक पारी से धोएगा या तीसरे दिन ही मैच का कचौमर निकाल देगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर ठोकना
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment