IND vs SL 2nd Test Day 3 प्रसिद्ध-सुथार का ऐसा चक्रव्यूह तीसरे दिन ही कोलंबो में लंका का काम तमाम


भाई सच बताऊँ तो कोलंबो के ऐतिहासिक SSC मैदान पर तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा तांडव मचाया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों की रूह कांप गई! दूसरे दिन जब भारत ने 503 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करके लंका के 8 रन पर 2 विकेट चटका दिए थे, तभी लग गया था कि तीसरे दिन लंकापति की लुटिया डूबने वाली है। हुआ भी बिल्कुल वही! प्रसिद्ध कृष्णा की सनसनाती गेंदों और मानव सुथार की घूमती फिरकी के आगे तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका 83.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन ही बना सका और अभी भी भारत के स्कोर से 238 रन पीछे रहकर हार की कगार पर खड़ा है।

​तीसरे दिन की शुरुआत में क्रीज पर टिके कामिल मिशारा (19 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराकर पहला करारा झटका दिया। इसके बाद पसुन सूरियाबंदरा और कामिंडु मेंडिस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने मेंडिस (32 रन) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाकर इस 87 रनों की साझेदारी की धज्जियां उड़ा दीं। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी टीम को मझधार में छोड़कर महज 8 रन बनाकर युवा स्पिनर मानव सुथार का शिकार बन बैठे।

​एक तरफ से पसुन सूरियाबंदरा ने 139 गेंदों में 80 रनों की जुझारू पारी खेली, पर 'सर' रवींद्र जडेजा ने उन्हें सीधा बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखा दी। इसके ठीक बाद मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को बिना खाता खोले शून्य पर निपटाकर लंका की बची-कुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

​निचले क्रम में सोनल दिनुशा ने थोड़ा सा अड़ियल रवैया अपनाया और 137 गेंदों में 8 चौके व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 85 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत का जश्न थोड़ा टाल दिया। दिन का खेल खत्म होने तक दिनुशा (85*) के साथ लाहिरू कुमारा (8*) क्रीज पर संघर्ष कर रहे हैं।

​भारतीय गेंदबाजी में रफ्तार के सौदागर प्रसिद्ध कृष्णा (3/47) और युवा फिरकी मास्टर मानव सुथार (3/83) ने 3-3 विकेट चटकाकर लंकाई बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। वहीं अनुभवी रवींद्र जडेजा (1/45) और मोहम्मद सिराज (1/33) को 1-1 विकेट मिला, जबकि सरांश जैन ने भी 18 ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी (0/51) की।

​जिस तरह से कोलंबो में पिच बर्ताव कर रही है, साफ दिख रहा है कि चौथे दिन की पहली ही सुबह भारतीय गेंदबाज लंका के बाकी 2 विकेट चटकाकर उन्हें फॉलोऑन थमा देंगे। गुरु, अब तुम बताओ, क्या चौथे दिन भारत श्रीलंका को फॉलोऑन देकर एक पारी और रनों से धोएगा या चौथे दिन ही मैच का कचूमर निकल जाएगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें 



                         ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 


Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर