IND vs SL Warm Up Match Day 2 देवदत्त पडिक्कल का धमाकेदार शतक जायसवाल और पंत फ्लॉप दूसरे दिन भारत ने बनाए 320/6
कोलंबो नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम का 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से देवदत्त पडिक्कल के नाम रहा। पहले दिन श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट्स इलेवन (SL XI) ने 363/8 पर अपनी पहली पारी डिक्लेयर कर दी थी। इसके जवाब में दूसरे दिन अपनी पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 87 ओवर में 6 विकेट खोकर 320 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी श्रीलंका के स्कोर से 43 रन पीछे है।
पडिक्कल का गरजा बल्ला, ठोक दिया नाबाद 134 रन!
दूसरे दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे देवदत्त पडिक्कल। जब टीम को एक बड़ी पारी की जरूरत थी, तब पडिक्कल ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने महज 156 गेंदों में 17 चौकों की मदद से शानदार 134 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी ने साबित कर दिया कि वो आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पडिक्कल के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी 117 गेंदों में 63 रनों की बेहद समझदारी भरी पारी खेली और बाद में रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं निचले क्रम में मानव सुतार ने 41 रन और सारांश जैन ने 22 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
जायसवाल और पंत का नहीं चला जादू, राहुल ने संभाला
भारतीय पारी की शुरुआत काफी झटकेदार रही। इन-फॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले (0 रन) दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने पारी को संभाला और 67 गेंदों पर 40 रन बनाए।
लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा निराशा स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत से हुई, जो सिर्फ 2 रन बनाकर रमेश मेंडिस का शिकार बन गए। ध्रुव जुरेल भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।
मैच का हाल (दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक):
श्रीलंका XI ने अपनी पहली पारी 90 ओवरों में 363/8 पर डिक्लेयर की थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 87 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 320 रन बना लिए हैं। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार नाबाद शतक जड़ते हुए 134 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 63, मानव सुतार ने 41 और केएल राहुल ने 40 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका XI की ओर से गेंदबाजी में रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि विश्व फर्नांडो और केशरा नुवांथा को 1-1 विकेट मिला। फिलहाल भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 43 रन पीछे है।
तीसरे दिन क्या होगी भारत की रणनीति?
दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पडिक्कल (134 ) और गुरनूर सिंह ब्रार (7 ) क्रीज पर डटे हुए हैं। तीसरे और आखिरी दिन भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वो श्रीलंका के 363 रनों के आंकड़े को पार करके बढ़त हासिल करे। हालांकि वॉर्म-अप मैच में नतीजे से ज्यादा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस मायने रखती है, और पडिक्कल व जडेजा की बैटिंग देखकर मैनेजमेंट जरूर राहत की सांस ले रहा होगा
वॉर्म-अप मैच का दूसरा दिन भारतीय फैंस के लिए मिला-जुला रहा। एक तरफ जहाँ देवदत्त पडिक्कल (134)* ने अपनी क्लास दिखाकर ये साबित कर दिया कि वो लंबी रेस के घोडे़ हैं और टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वहीं दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल का zero (0) पर आउट होना और ऋषभ पंत का 2 रन पर अपना विकेट फेंक देना थोड़ा टेंशन देने वाला है।
टेस्ट मैच में अभ्यास का असली मकसद ही यही होता है कि आप क्रीज पर समय बिताएं। केएल राहुल (40) और जडेजा (63) ने तो समझदारी दिखाई, लेकिन पंत जैसे सीनियर खिलाड़ी से फैंस को थोड़े जिम्मेदार खेल की उम्मीद रहती है।
खैर, अच्छी बात यह है कि हमारी युवा ब्रिगेड (मानव सुतार और सारांश जैन) ने भी निचले क्रम में बढ़िया हाथ दिखाए और टीम को 320 तक पहुँचा दिया। अब बस तीसरे दिन श्रीलंका के स्कोर को पार करके बढ़त बनानी है और आने वाली मुख्य टेस्ट सीरीज के लिए अपना आत्मविश्वास डबल करना है आपकी क्या राय है प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment