IND vs SL श्रीलंकाई का निकला दम पहले टेस्ट में भारत की बंपर धमाका जीत मानव सुथार और पडिक्कल का आया भयानक तूफान


 भारत और श्रीलंका के बीच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला गया पहला टेस्ट मैच खत्म हो चुका है और अपनी टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से पटखनी देकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की तगड़ी बढ़त बना ली है। पूरे मैच में भारतीय टीम का दबदबा साफ़ देखने को मिला। इस धमाकेदार जीत में पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक और दूसरी पारी में युवा स्पिनर मानव सुथार के 6 विकेट सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुए।

टॉस और पिच का मिजाज

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती दो-तीन दिनों तक पिच पर बल्लेबाजों के लिए खूब मदद थी और रन बनाना काफी आसान लग रहा था। लेकिन चौथे और पांचवें दिन पिच पर टर्न और असमान उछाल बढ़ने लगा, जिसका फायदा हमारे स्पिनर्स ने भरपूर उठाया।

पहली पारी भारत का विशाल स्कोर

पहली पारी में भारत ने 462 रनों का बड़ा पहाड़ खड़ा किया। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। इनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 32, ऋषभ पंत ने 39, मानव सुथार ने 24, शुभमन गिल ने 16, कुलदीप यादव ने नाबाद 13, रवींद्र जडेजा ने 13, मोहम्मद सिराज ने 11 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 रन जोड़े। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 4, केसरा नुवंथा ने 3 और असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए।

पहली पारी: श्रीलंका की बल्लेबाजी

जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर ही सिमट गई। सोनल दिनूशा ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली और निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। इनके अलावा लहरू उदारा ने 27, धनंजय डी सिल्वा ने 21, कुसल मेंडिस ने 14, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा ने 10-10, दिनेश चांदीमल ने 4, केसरा नुवंथा ने 2 रन बनाए, जबकि मडुश्का और असिथा फर्नांडो शून्य पर आउट हुए। भारत के लिए मानव सुथार ने 4, रवींद्र जडेजा ने 3, जबकि सिराज, प्रसिद्ध और कुलदीप ने 1-1 विकेट चटकाया। भारत को 178 रनों की बढ़त मिली।

दूसरी पारी: भारत का हमला

दूसरी पारी में भारत ने तेजी से रन बनाते हुए 193 रन बनाए और श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया। ऋषभ पंत ने महज 69 गेंदों में 66 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनके अलावा पडिक्कल ने 44, केएल राहुल ने 35, मानव सुथार ने 9, रवींद्र जडेजा ने 9, शुभमन गिल ने 8, ध्रुव जुरेल ने 7, कुलदीप यादव ने 5, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और सिराज ने नाबाद 2 रन बनाए, जबकि यशस्वी बिना खाता खोले आउट हुए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4, जयसूर्या ने 3 कुमारा ने 2 और नुवंथा ने 1 विकेट लिया।

दूसरी पारी: श्रीलंका का सरेंडर

372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रनों पर ढेर हो गई। सोनल दिनूशा ने 84 और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन बनाए। उनके अलावा केसरा नुवंथा ने 20, लहरू उदारा ने 16, निरोशन डिकवेला ने 10 और मडुश्का ने 6 रन बनाए, जबकि सूर्यबंदरा, मेंडिस, जयसूर्या और कुमारा शून्य पर आउट हुए तथा असिथा फर्नांडो नाबाद रहे। भारत की ओर से मानव सुथार ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, प्रसिद्ध कृष्णा को 2, जबकि सिराज और जडेजा को 1-1 सफलता मिली।

प्लेयर ऑफ द मैच का दावेदार

शानदार प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्लेयर ऑफ द मैच का ऐलान हो चुका है और यह अवॉर्ड देवदत्त पडिक्कल को दिया गया है! पहली पारी में मुश्किल वक्त पर आकर 167 रनों की मैराथन पारी खेलने और दूसरी पारी में भी अहम 44 रन बनाने के लिए उन्हें इस खास खिताब से नवाजा गया। हालांकि मानव सुथार के 10 विकेट भी कमाल के थे, लेकिन मैच की नींव रखने वाली पडिक्कल की वो शतकीय पारी इस जीत की असली हीरो साबित हुई

टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेहद ही एकतरफा अंदाज में जीतकर 1-0 की शानदार बढ़त बना ली है! इस धमाकेदार जीत में मानव सुथार की घातक गेंदबाजी और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी बल्लेबाजी देखकर आपको कितना मजा आया? आपको इन दोनों में से किसका प्रदर्शन सबसे ज्यादा पसंद आया, कमेंट करके अपनी राय जरूर शेयर करें।

​अगर टीम इंडिया की यह ब्लॉकबस्टर जीत आपको पसंद आई हो, तो इस खबर को अपने सभी क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें क्रिकेट के हर लाइव अपडेट और रोमांचक खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें


      
                         ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर