IRE vs AFG ODI Series 2026 5 मैचों की हाई-वोल्टेज वनडे सीरीज का हुआ ऐलान रहमत शाह बने अफगानिस्तान के नए कप्तान दोनों टीमों के खूंखार स्क्वाड घोषित जानिए कब कहां और किस मैदान पर टकराएंगे सूरमा
क्रिकेट फैंस के लिए एक ऐसी धमाकेदार खबर आई है जिसने हर किसी को एक्साइटेड कर दिया है अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए दोनों ही क्रिकेट बोर्ड्स ने अपने सबसे खतरनाक और इन-फॉर्म खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस हाई-वोल्टेज सीरीज को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता चरम पर है क्योंकि मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं, बल्कि आयरलैंड की उछाल भरी पिचों और अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर्स के बीच की जंग का है।
अफगानिस्तान की टीम जहां अपने नए कप्तान रहमत शाह की अगुवाई में एक बिल्कुल नए तेवर और कलेवर में मैदान पर उतरेगी, वहीं आयरलैंड की टीम अपने घर में पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में किसी भी विरोधी को घुटने टेकने पर मजबूर करने का माद्दा रखती है।
लेकिन रुकिए! यह सीरीज कब शुरू हो रही है? किस तारीख को कौन सा महामुकाबला खेला जाएगा? और दोनों टीमों के स्क्वाड में कौन-कौन से बड़े बदलाव हुए हैं? आइए जानते हैं इस पूरी सीरीज का वो सारा सच और शेड्यूल, जिसे जानने के लिए हर कोई बेताब है!
आइए जानते हैं पांचों मैच का वेन्यू और कौन से डेट में कौन सा मैच है?
इस सीरीज में कुल 5 वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन पांचों मैचों के लिए दो बेहद अलग मिजाज वाले मैदानों को चुना गया है, जहां मौसम और पिच का मिजाज पल-पल बदलता है। अगर आप भी इस रोमांच का एक भी पल मिस नहीं करना चाहते, तो इन तारीखों, समय और वेन्यू को अपने दिमाग में लॉक कर लीजिए:
पहला वनडे मैच (1st ODI): इस ब्लॉकबस्टर सीरीज की शुरुआत 5 अगस्त, बुधवार को होने जा रही है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 PM बजे से ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड, माघेरमासन के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा।
दूसरा वनडे मैच (2nd ODI): पहले मैच की गर्मी शांत भी नहीं होगी कि 7 अगस्त, शुक्रवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह match भी दोपहर 3:15 PM बजे से इसी ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड, माघेरमासन में होगा, जहां पिच का बर्ताव देखना दिलचस्प होगा।
तीसरा वनडे मैच (3rd ODI): सीरीज का बीच का सबसे अहम मुकाबला 10 अगस्त, सोमवार को खेला जाएगा। इस मैच के लिए वेन्यू बदल चुका होगा और दोनों टीमें दोपहर 3:15 PM बजे से स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट के ऐतिहासिक मैदान पर टकराएंगी।
चौथा वनडे मैच (4th ODI): सीरीज का पासा पलटने वाला यह मैच 12 अगस्त, बुधवार को तय किया गया है। यह मुकाबला भी दोपहर 3:15 PM बजे से स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट के ही मैदान पर खेला जाना है।
पांचवां और आखिरी वनडे मैच (5th ODI): इस जंग का अंतिम और निर्णायक महामुकाबला 15 अगस्त, शनिवार को होगा। दोपहर 3:15 PM बजे से स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट के मैदान पर होने वाले इस मैच से तय होगा कि ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।
अफगानिस्तान की खूंखार आर्मी: नए कप्तान के साथ नए इरादे (कप्तान: रहमत शाह)
कप्तान बदलते ही अफगानिस्तान के हौसले सातवें आसमान पर हैं। टीम में विस्फोटक ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को उप-कप्तानी सौंपी गई है और राशिद खान की फिरकी का जादू एक बार फिर बल्लेबाजों को नचाने के लिए तैयार है। इस खतरनाक स्क्वाड को देखकर किसी भी विरोधी टीम के पसीने छूट सकते हैं:
कप्तान: रहमत शाह
उप-कप्तान / विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज
बैटिंग लाइन-अप: इब्राहिम जादरान, सेदीकुलुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश अब्दुल रसूली
विकेटकीपर: इकराम अलीखिल
ऑलराउंडर और स्पिनर्स: अजमतुल्लाह उमरजई, नांगेयालिया खारोटे, राशिद खान, अल्लाह गजनफर
पेस अटैक (तेज गेंदबाज): यामीन अहमदजई, मोहम्मद सलीम, फजलहक फारूकी, जियाउर रहमान
आयरलैंड का खतरनाक स्क्वाड: घर में शेर हैं स्टर्लिंग के जांबाज (कप्तान: पॉल स्टर्लिंग)
आयरलैंड को उनके घरेलू मैदान पर हल्के में लेने की भूल कोई भी टीम नहीं कर सकती। पॉल स्टर्लिंग की अगुवाई में आयरिश टीम में ऐसे-ऐसी धुरंधर शामिल हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। उनके स्क्वाड पर एक नजर डालिए:
कप्तान: पॉल स्टर्लिंग
बल्लेबाज: एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, कैड कारमाइकल
विकेटकीपर: लोरकन टकर, बेन कैलिट्ज
ऑलराउंडर: जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, कर्टिस कैंपर, गेविन होए
तेज गेंदबाज: मार्क अडेयर, लियाम मैकार्थी, बायरन मैक्डोना, जय मूंद्रा
क्या इतिहास रच पाएंगे नए कप्तान रहमत शाह?
इस सीरीज में सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या रहमत शाह अपनी कप्तानी के इस बड़े इम्तिहान में पास हो पाएंगे? आयरलैंड की हरी पिचों पर फजलहक फारूकी की स्विंग होती गेंदें कहर ढाएंगी या फिर मार्क अडेयर की रफ्तार अफगानी बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी? मिडिल ओवर्स में राशिद खान और अल्लाह गजनफर की मिस्ट्री स्पिन को पढ़ पाना आयरिश बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होने वाला है।
मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है और रोमांच की सारी हदें पार होने वाली हैं। तो आपके हिसाब से इस 5 मैचों की सीरीज का पहला दांव कौन सी टीम जीतेगी अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना मत भूलना
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment