MS Dhoni & Sushant Rajput Connection: जून 2020 की वो दास्तां जिसने माही का दिल तोड़ दिया


14 जून 2020 की वो काली दोपहर जब आई थी, तो देश के हर लड़के का दिल बुरी तरह टूट गया था। पर्दे पर हमारे 'माही' बनकर हम सबको ज़िंदगी में कभी न हारने की सीख देने वाला वो हंसमुख लड़का, सुशांत सिंह राजपूत अचानक हम सबको अकेला छोड़कर चला गया उस मनहूस दिन हम सब अपने-अपने कमरों में बैठकर खूब रोए थे। लेकिन किसी ने उस वक्त रांची में बैठे उस शांत इंसान के सन्नाटे के बारे में नहीं सोचा होगा, जिसकी रूह को सुशांत ने पर्दे पर इतनी खूबसूरती से जिया था।

​फिल्म MS Dhoni The Untold Story की शूटिंग के टाइम सुशांत ने सिर्फ धोनी का बैटिंग स्टाइल ही कॉपी नहीं किया था। पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे बताते हैं कि सुशांत ने धोनी का चलना, उनकी बोली, उनके उठने-बैठने का तरीका और यहाँ तक कि उनके सोचने का अंदाज तक रट लिया था। धोनी खुद एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहते थे कि सुशांत उनसे इतने सवाल पूछता है कि कभी-कभी तो वो खुद परेशान हो जाते हैं। दोनों के बीच एक बिना नाम का, बहुत ही गहरा रिश्ता बन चुका था।

​सुशांत का हमेशा से एक ही सबसे बड़ा सपना था—वो धोनी के दिमाग के अंदर घुसकर यह समझना चाहते थे कि मैच के मुश्किल वक्त में धोनी आखिर सोचते कैसे हैं? वो बार-बार धोनी से यही जानने की कोशिश करते रहते थे। सुशांत का यह सपना, उनका यह जुनून हमेशा के लिए एक अधूरी बात बनकर रह गया। वो इस दुनिया से चले गए, लेकिन धोनी के दिमाग को पूरी तरह समझने की उनकी वो जिद हमेशा के लिए अधूरी रह गई।

​14 जून को जब सुशांत के अचानक जाने की खबर आई, तो पूरा क्रिकेट जगत सन्न रह गया था और चारों तरफ बस शोक की लहर दौड़ गई थी। लेकिन हमारे धोनी? वो एकदम चुप हो गए थे। उस चुप्पी में बहुत बड़ा दर्द छिपा था। फिल्म के डायरेक्टर और धोनी के खास दोस्त नीरज पांडे ने बाद में बताया था कि सुशांत की खबर सुनकर धोनी को इतना बड़ा झटका लगा था कि कई दिनों तक वो किसी से ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे।

​फिर आया 15 अगस्त 2020 का दिन, यानी सुशांत के जाने के ठीक दो महीने बाद। अचानक शाम के वक्त इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो आया और नीचे एक भारी दिल से लिखा हुआ मैसेज Main Pal Do Pal Ka Shayar Hoon 7:29 PM से मुझे रिटायर समझें। यह खबर देखते ही हम फैंस का दिल एक बार फिर से बैठ गया। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक यह फैसला क्यों लिया गया।

​2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी भले ही मैच नहीं खेल रहे थे, लेकिन हम सबको पूरी उम्मीद थी कि वो अगला टी20 वर्ल्ड कप खेलकर ही संन्यास लेंगे। लेकिन जून 2020 में पर्दे वाले 'माही' का यूँ चले जाना और फिर अगस्त में असली 'माही' का क्रिकेट को अलविदा कह देना दिल यह मानने को तैयार ही नहीं होता कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक था। शायद उस दो महीने की खामोशी में धोनी ने भी महसूस कर लिया था कि 'माही' का वो दौर अब सच में पूरा हो चुका है।

​हम फैंस आज भी जब 2016 की वो फिल्म देखते हैं, तो आँखें अपने आप भर आती हैं। पर्दे पर जब सुशांत मुस्कुराते हुए वो ट्रेडमार्क हेलिकॉप्टर शॉट मारते हैं, तो दिमाग में बस यही आता है कि 2020 के उस बुरे साल ने हमसे हमारे दो माही एक साथ छीन लिए। एक को ज़िंदगी छीन ले गई और दूसरे ने खुद क्रिकेट के मैदान को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सुशांत के साथ हुई उस दर्दनाक घटना के ज़ख्म आज भी हर क्रिकेट प्रेमी और बॉलीवुड फैन के दिलों में ताज़ा हैं।

​आई मिस यू सुशांत सिंह राजपूत द लेजेंड आई मिस यू एमएस धोनी आपके बिना क्रिकेट और आपके बिना बॉलीवुड अधूरा है आप दोनों ही एक लेजेंड थे आई मिस यू।

​वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको भी लगता है कि धोनी और सुशांत का रिश्ता इतना गहरा था कि सुशांत के जाने का गम धोनी भी सह नहीं पाए और उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें। अगर यह अनसुनी दास्तां आपके दिल को छू गई हो, तो इसे अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें। क्रिकेट की ऐसी ही अनदेखी कहानियों और ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें


                           ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर